नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 137

Posted on May 6th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : मेघालय में मनाया जाने वाला ‘बेदीनखलम महोत्सव’ संबंधित है -

 

(a) जैंतिया जनजाति से

(b) गारो जनजाति से

(c) खासी जनजाति से  

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : हाल ही में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. यह 10वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन था जिसका केंद्रीय विषय ‘एक समावेशी, न्यायसंगत वैश्विक अनुक्रम को प्रोत्साहन’ था। 
  2. इसका लक्ष्य सतत् विकास लक्ष्य, 2030 के क्रियान्वयन हेतु मिलकर कार्य करना था।
  3. इसने यू.एन.एफ.सी.सी.सी. के सिद्धांतों के तहत अपनाए गए पेरिस समझौते को पूरी तरह लागू करने का आह्वान किया।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल I और III

(c) केवल II और III

(d) I, II और III 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. यह कर्क और मकर रेखा के बीच पड़ने वाले सभी देशों के लिये खुला है। 
  2. हाल ही में म्याँमार इसका हस्ताक्षरकर्त्ता बना था।
  3. यह ऐसा पहला अंतर्राष्ट्रीय निकाय है, जिसका सचिवालय भारत में स्थित है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल I और III

(c) केवल II

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : असम के राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. असम के नागरिकों, उनके घरों और संपत्ति, की गणना के उद्देश्य से इसका पहला आयोजन 1951 में हुआ था। 
  2. एन.आर.सी. प्रक्रिया अवैध प्रवासियों, विशेषकर बांग्लादेश से आए प्रवासियों के मुद्दे से निपटेगी।
  3. उपयुक्त नागरिकता दस्तावेज़ों के कथित अभाव के कारण सरकार द्वारा मताधिकार से वंचित किये गए मतदाताओं को डी-वोटर के रूप में चिह्नित किया गया है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?  

(a) केवल I और II

(b) केवल I और III

(c) केवल II और III

(d) I, II और III          

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित में से कौन-सा देश समुद्री आर्कटिक शांति अभ्यारण्य संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बना ?

 

(a) त्रिनिदाद 

(b) भारत

(c) सामोआ  

(d) वेनेज़ुएला 

          

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (a)         

 

व्याख्या : बेदीनखलम महोत्सव एक धार्मिक महोत्सव है, जो मेघालय के जैंतिया जनजाति के समुदाय द्वारा मनाया जाता है।

मेघालय में बेदीनखलम महोत्सव को ‘हैजा (कोलेरा) के दानव’ को दूर करने के लिये मनाया जाता है। इसे प्रतिवर्ष जुलाई में बीज बोने के बाद मनाया जाता है।

इसे भरपूर फसल के लिये भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु भी मनाया जाता है। महिलाएँ नृत्य में भाग नहीं लेती हैं, क्योंकि वे अपने पूर्वजों की आत्माओं को बलि-भोजन समर्पित करती हैं।

यह महोत्सव जोवाई में आयोजित होता है और मेघालय में मनाए जाने वाले प्रसिद्ध महोत्सव में से एक है। अत: विकल्प (a) सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (c)

 

व्याख्या : 10वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन का केंद्रीय विषय था- ‘अफ्रीका में ब्रिक्स: चौथी औद्योगिक क्रांति में समावेशी विकास और साझा समृद्धि के लिये सहयोग’ (BRICS in Africa: Collaboration for Inclusive Growth and Shared Prosperity in the 4th Industrial Revolution) अत: कथन 1 सही नहीं है।

2018 ब्रिक्स मीडिया फोरम (जो ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के मीडिया संगठनों के बीच एक उच्चस्तरीय वार्ता मंच है) का दो दिवसीय आयोजन, ‘एक समावेशी, न्यायसंगत वैश्विक अनुक्रम को प्रोत्साहन’ के केंद्रीय विषय पर आधारित था।

ब्रिक्स सम्मेलन ने अपने तीन आयामों- आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण - में एक संतुलित और एकीकृत तरीके से, 2030 तक गरीबी उन्मूलन के अंतिम लक्ष्य की ओर न्यायसंगत, समावेशी, खुले, नवाचार संचालित और सतत् विकास प्रदान करने हेतु सतत् विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी.) के लिये 2030 एजेंडा को पूरी तरह कार्यान्वित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। अत: कथन 2 सही है।

जलवायु परिवर्तन के संबंध में, इसने पेरिस समझौते के अंतर्गत कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रगति का स्वागत किया और दिसंबर 2018 में केटोवाइस, पोलैंड में आयोजित हुए 24वें दलों के सम्मेलन (UNFCCC COP24) की दिशा में संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) में अपनी संबंधित वार्ताओं को समाप्त करने के लिये अन्य पक्षों के साथ रचनात्मक रूप से काम जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।

इसने सभी देशों को UNFCCC के सिद्धांतों के अंतर्गत अपनाए गए पेरिस समझौते को पूरी तरह से लागू करने का आह्वान किया। पेरिस समझौते के अंतर्गत साझा लेकिन विभेदित ज़िम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं के सिद्धांत शामिल हैं। इसके साथ ही विकसित देशों से आग्रह किया गया कि वे विकासशील देशों को वित्तीय, तकनीकी और क्षमता निर्माण सहायता प्रदान करें ताकि वे शमन और अनुकूलन में क्षमता निर्मित कर सकें। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance-ISA) की स्थापना पेरिस में 30 नवंबर, 2015 को संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैन्कोइस हॉलैंड ने संयुक्त रूप से की थी। यह विशेष ऊर्जा आवश्यकताओं का निपटान करने और एक साझा, सहमत दृष्टिकोण के माध्यम से चिह्नित अंतराल से निपटने के लिये सहयोग का एक मंच प्रदान करने हेतु सौर संसाधन समृद्ध देशों का एक गठबंधन है।

यह कर्क और मकर रेखा के बीच पड़ने वाले सभी 121 संभावित सदस्यों के लिये खुला है। अत: कथन 1 सही है।

भारतीय नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की सदस्यता म्याँमार ने भी ले ली है और इसके साथ ही, वह सौर ऊर्जा के इष्टतम उपयोग का लक्ष्य रखने वाले इस गठबंधन का 68वाँ सदस्य देश बन गया है। अत: कथन 2 सही है।

संस्थापक सदस्य होने के अतिरिक्त शिखर सम्मेलन के एक मेज़बान के रूप में तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिये एक प्रमुख योगदानकर्त्ता के रूप में भारत एक उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

आई.एस.ए. पहला अंतर्राष्ट्रीय निकाय है जिसका सचिवालय भारत में है। वर्ष 2022 तक 100 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य के साथ भारत आई.एस.ए. के कुल लक्ष्य के दसवें हिस्से का भागीदार होगा। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : भानागरिकों, उनके घरों और संपत्ति को दर्ज करने के लिये पहला राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण 1951 में प्रकाशित हुआ था।

असम, जिसने 20वीं सदी के आरंभ से ही पड़ोसी बांग्लादेश से प्रवासियों का आगमन देखा, एकमात्र राज्य है जिसके पास राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण है, जो सर्वप्रथम 1951 में तैयार हुआ था। अत: कथन 1 सही है।

यह प्रक्रिया अवैध प्रवासियों, विशेषकर बांग्लादेशी प्रवासियों के मुद्दे का निपटान करेगी। अत: कथन 2 सही है।

बांग्लादेश से असम की ओर प्रवासन की कई धाराएँ बहीं, किंतु इनमें सबसे बड़ा प्रवासन 1971 में हुआ जब पाकिस्तानी सेना के दमन से बचने के लिये बांग्लादेशियों ने भारत की ओर बड़ी संख्या में पलायन किया।

1985 का असम समझौता, जिसने छह वर्ष तक चले विदेशी-विरोधी आंदोलन को समाप्त किया, ने 24 मार्च, 1971 की मध्यरात्रि को असम के NRC के लिये अंतिम तिथि (कट-ऑफ डेट) के रूप में घोषित किया।

 

डी-वोटर (D-voter) कौन हैं?

 

डी (D), डिफॉल्ट या डूबियस का संक्षिप्त रूप है और डी-वोटर से अभिप्राय है- संदिग्ध मतदाता। यह उन लोगों की एक श्रेणी है जिन्हें उपयुक्त नागरिकता दस्तावेज़ के अभाव में सरकार द्वारा नागरिकता और मताधिकार से वंचित कर दिया जाता है। असम की NRC प्रक्रिया में 2.48 लाख लोगों को डी-वोटर टैग दिया गया है। अत: कथन 3 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : सामोआ प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है जो ‘समुद्री आर्कटिक शांति अभयारण्य’ संधि का पहला हस्ताक्षरकर्त्ता बना। अत: विकल्प (c) सही है।

समुद्री आर्कटिक शांति अभयारण्य संधि में आर्कटिक वृत्त के उत्तर के संपूर्ण सागरीय क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षित क्षेत्र का दर्जा दिया गया है, ताकि उसे सभी प्रकार के शोषण तथा सैन्यीकरण से स्थायी रूप से सुरक्षित रखा जा सके।

इन उपायों का उद्देश्य रासायनिक प्रदूषकों को उत्पन्न करने वाली हानिकारक मानवीय गतिविधियों का शमन कर जैव विविधता का संरक्षण करना है।

यह संधि 99 देशों द्वारा इसकी अभिपुष्टि के बाद प्रभाव में आएगी।