नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 124

Posted on April 18th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : शून्य तरल निर्वहन प्रणाली’ (Zero Liquid Discharge System) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. यह जल उपचार प्रक्रिया है जिसमें अपशिष्ट-जल का शुद्धीकरण तथा पुनर्चक्रण किया जाता है जिससे ट्रीटमेंट साइकिल की समाप्ति पर शून्य निर्वहन हो।
  2. इसमें अल्ट्राफिल्टरेशन, रिवर्स ऑस्मोसिस, वाष्पीकरण और क्रिस्टलीकरण शामिल है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II

(d) इनमें से कोई नहीं  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : अनिवार्य लाइसेंसिंगके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है ?

 

(a) सड़क सुरक्षा अभियान के तहत ड्राइविंग लाइसेंस के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु यह एक तंत्र है। 

(b) अनिवार्य लाइसेंसिंग पेटेंट धारक को निश्चित रॉयल्टी का भुगतान करते हुए किसी उत्पाद के सस्ते संस्करण का उत्पादन करने, आमतौर पर दवाओं के सस्ते संस्करण के लिये पेटेंट के उल्लंघन का कानूनी तरीका है।

(c) यह पर्यावरण प्रभाव आकलन का एक हिस्सा है जो निजी हितधारकों को अनिवार्य लाइसेंसिंग अधिकार प्रदान करता है। 

(d) यह ऐसा तंत्र है जो दूर-दराज़ के क्षेत्रों में नई शाखाएँ खोलने के लिये भुगतान-बैंकों को लाइसेंस प्रदान करता है।               

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : ‘IUCN 2018’ की थीम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है ?

 

(a) वेटलैंड फॉर सस्टेनेबल अर्बन फ्यूचर 

(b) बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन

(c) कनेक्टिंग पीपल टू नेचर 

(d) रेज योर वॉइस नॉट सी लेवल

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : पर्यावरण प्रभाव आकलन’ (EIA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. यह प्रस्तावित परियोजना की संभावित पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक लागतों के बारे में निर्णयकर्त्ताओं, नियामकों तथा हितधारकों को सूचित करने के लिये एक महत्त्वपूर्ण साधन है।
  2. सरकारी वित्तपोषित परियोजनाओं को पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) से छूट दी गई है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं           

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित में से कौन-सा ऑक्सीटॉसिन हार्मोन का एक कार्य है ?

 

(a) फलों को जल्दी पकाने में यह हर्मोन सहायक होता है। 

(b) यह अग्नाशय द्वारा स्त्रावित एक हार्मोन है और ग्लूकोज पाचन में मदद करता है।

(c) यह प्रसव प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

(d) यह पत्तियों की उम्र वृद्धि (senescence) में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।    

       

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : किसी औद्योगिक प्रक्रिया के अंत में तरल अपशिष्ट को सीमित करने के लिये ZLDS उन्नत तकनीकी जल उपचार प्रक्रियाओं का उपयोग करता है, जैसा कि इस प्रणाली के नाम से भी स्पष्ट होता है।

 

अल्ट्राफिल्टरेशन (UF) का उपयोग परिष्कृत ठोस पदार्थों की शेष मात्रा को हटाने तथा ट्रीटमेंट लाइन के नीचे गंदगी, स्केलिंग और/या जंग को रोकने के लिये किया जाता है।

 

सांद्रता के प्राथमिक चरणों में जल में घुले हुए ठोस पदार्थों की बड़ी मात्रा को हटाने के लिये रिवर्स ऑस्मोसिस (RO) का उपयोग किया जाता है।

 

क्रिस्टलीकरण से पहले अपशिष्ट सांद्रता के अंतिम चरणों में अतिरिक्त जल को वाष्पीकृत करने के लिये वाष्पित्र (Evaporator)का उपयोग किया जाता है।

 

क्रिस्टलाइज़र का उपयोग किसी भी शेष तरल को उबालकर निष्कासित करने के लिये किया जाता है, जिससे प्रक्रिया के अंत में शुष्क, ठोस केक जैसा पदार्थ बच जाता है। अतः कथन 1 और 2 सही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : सरल शब्दों में, अनिवार्य लाइसेंसिंग पेटेंट मालिक की अनुमति की आवश्यकता के बिना किसी विशेष उत्पाद का उत्पादन करने, उपयोग करने या बेचने अथवा पेटेंट किये गए किसी विशेष प्रक्रिया का उपयोग करने के लिये सरकार द्वारा किसी तीसरे पक्ष को दी गई अनुज्ञा होती है। अतः कथन 2 सही है।

कई विकासशील देश दवाइयों की कमी और इन्हें खरीदने में असमर्थता के कारण अनिवार्य लाइसेंसिंग को महत्त्व दे रहे हैं तथा लगातार अधिक-से-अधिक अनिवार्य लाइसेंस प्रदान कर रहे हैं।

 

अनिवार्य लाइसेंस देने के मामले में भारत में पहली बार 2012 में पेटेंट कार्यालय द्वारा बेयर कॉर्पोरेशन के नेक्सावर के जेनेरिक उत्पादन के लिये नाट्को फार्मा नामक एक भारतीय कंपनी को लाइसेंस दिया गया था।

इस दवा का उपयोग लिवर और किडनी के कैंसर के इलाज के लिये किया जाता है जिसकी एक महीने की खुराक की लागत लगभग 2.8 लाख रुपए है। नाट्को फार्मा ने इसे लगभग 9000 रुपए में बेचने की पेशकश की थी, जो संभावित रूप से इस जीवन-रक्षक दवा को समाज के सभी तबकों तक आसानी से पहुँचाती है, कि केवल अमीर लोगों तक। सरकार ने आम जनता के लाभ के लिये यह निर्णय लिया था।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) एक सदस्यता संघ (Membership organization) है जो विशिष्ट रूप से सरकार और नागरिक समाज संगठनों से बना है।

 

यह सार्वजनिक, निजी और गैर-सरकारी संगठनों को ऐसा ज्ञान तथा साधन प्रदान करता है जो उन्हें मानव प्रगति, आर्थिक विकास एवं प्रकृति संरक्षण के कार्य को एक साथ करने में सक्षम बनाता है।

 

02 फरवरी, 2018 को विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर परवेटलैंड फॉर सस्टेनेबल अर्बन फ्यूचरको IUCN द्वारा इस वर्ष की थीम के रूप में घोषित किया गया। अतः कथन 1 सही है।

 

वेटलैंड का निर्माण जल तथा भूमि के संगम स्थल पर होता है। इसमें मैंग्रोव, पीट भूमि और दलदल, नदियाँ तथा झीलें, डेल्टा, बाढ़ के मैदान एवं बाढ़ वाले जंगल, चावल के खेत और यहाँ तक कि मूंगा चट्टानें भी शामिल होती हैं।

जलवायु परिवर्तन ने हमारे वेटलैंड को प्रभावित किया है, इस प्रकार प्रवासी पक्षियों की संख्या में कमी देखी गई है क्योंकि उन्हें अनुकूल आवास नहीं मिल पाता है। बाढ़ प्रबंधन इन उपेक्षित वेटलैंड को पुनर्जीवित करने में बहुत ही प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) का उद्देश्य पर्यावरणीय प्रणाली पर विकास और परियोजनाओं के संभावित प्रभावों (लाभकारी तथा प्रतिकूल) की पहचान एवं मूल्यांकन करना है।

यह सामाजिक, सांस्कृतिक तथा सौंदर्य संबंधी चिंताओं सहित पर्यावरणीय प्रभावों के आधार पर निर्णय लेने के लिये एक उपयोगी साधन है जिसे परियोजना की लागत और लाभों के विश्लेषण के लिये एकीकृत किया जा सकता है। अतः कथन 1 सही है।

 

EIA प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

 

स्क्रीनिंग अक्सर परियोजना के वर्गीकरण में सहायता प्रदान करती है और इससे प्राप्त अवलोकनों का उपयोग करते हुए EIA प्रक्रिया के पूर्ण या अपूर्ण इस्तेमाल का निर्णय लिया जाता है।

 

स्कोपिंग यह निर्धारित करने की प्रक्रिया है कि अध्ययन करने के लिये सबसे महत्त्वपूर्ण मुद्दे कौन से हैं और किसमें कुछ हद तक सामुदायिक भागीदारी शामिल होगी। यह ऐसा शुरुआती चरण है जिसमें EIA रूपरेखा प्रस्ताव को सबसे अधिक प्रभावित कर सकती है।

 

भविष्यवाणी और पर्यावरणीय प्रभावों के अल्पीकरण के अध्ययन में स्कोपिंग के नियमों का अनुसरण किया जाता है तथा ये अध्ययन व्यवहार्यता अध्ययन के साथ समानांतर में किये जाते हैं।

 

मुख्य आउटपुट रिपोर्ट को पर्यावरण प्रभाव वक्तव्य (EIS) कहा जाता है और इसमें कार्यान्वयन के दौरान तथा उसके बाद पर्यावरणीय प्रभावों के प्रबंधन एवं निगरानी के लिये एक विस्तृत योजना शामिल होती है।

 

अंत में, कार्यान्वयन के कुछ समय बाद EIA प्रक्रिया का ऑडिट किया जाता है। ऑडिट एक उपयोगी प्रतिक्रिया प्रदान करता है तथा ऑडिट के परिणामों से सीखने में मदद मिलती है।

 

ऐसी कोई उपधारा नहीं है जो सरकारी वित्तपोषित परियोजनाओं को पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) से छूट प्रदान करे। अतः कथन 2 सही नहीं है।

 

यद्यपि महत्त्वपूर्ण पर्यावरणीय प्रभावों वाली कई परियोजनाएँ हैं जिन्हें अधिसूचना से मुक्त किया गया है क्योंकि या तो वे अनुसूची 1 में सूचीबद्ध नहीं हैं या उनका निवेश अधिसूचना में प्रदत्त निवेश से कम है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : प्रसव प्रक्रिया का तात्पर्य बच्चे के जन्म से है। चाइल्डबर्थ गर्भावस्था का चरम बिंदु है, जिसके दौरान बच्चा महिला के गर्भाशय में विकसित होता है। प्रसव को लेबर भी कहा जाता है।

ऑक्सीटॉसिन हार्मोन प्रसव के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह हार्मोन बच्चे के जन्म के बाद योनिक रक्तस्राव (Vaginal  Hemorrhage) को रोकने में मदद करता है। अतः विकल्प (c) सही है।

ऑक्सीटॉसिन हाइपोथैलेमस द्वारा उत्पादित तथा पीयूष ग्रंथि से स्रावित होने वाला हार्मोन है।लेबर के दौरान ऑक्सीटॉसिन गर्भ संकुचन का संकेत देता है।