नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 125

Posted on April 18th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : लैंड बैंकके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. लैंड बैंक सम्मिलित भूमियों का समूह (pool) है जो सरकार को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया का इंतजार किये बिना, लाल फीताशाही को सरल करते हुए निवेशकों को भूमि प्रदान करने की अनुमति देता है।
  2. यह कारोबारी सुगमता (ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस) में सुधार लाने में मदद कर सकता है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I

(b) केवल II

(c) I और II

(d) इनमें से कोई नहीं  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : पलवार (Mulching) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करके सही कथन का चयन करें -

 

(a) यह नमी को संरक्षित करने तथा मिट्टी की स्थिति में सुधार लाने के लिये छाल, लकड़ी के टुकड़ों, पत्तियों जैसे अन्य यौगिक पादर्थों से मिट्टी को ढकने की क्रिया है। 

(b) यह प्रति हेक्टेयर भूमि की उत्पादकता में वृद्धि के लिये अधिक रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करने की तकनीक है।

(c) कटाई के मौसम के दौरान फसलों से खरपतवार हटाने का एक तरीका है। 

(d) यह पहाड़ी इलाकों में मृदा अपरदन की जाँच करने हेतु एक क्रियाविधि है।               

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : वन अधिकार अधिनियम 2006’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. व्यक्तिगत अधिकारों के अलावा सार्वजनिक संपत्ति तथा संसाधनों पर सामुदायिक अधिकारों को मान्यता दी जाती है।
  2. जैव विविधता और आदिवासियों की सांस्कृतिक विविधता से संबंधित बौद्धिक संपदा तथा पारंपरिक ज्ञान के अधिकार को मान्यता दी जाती है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : प्रोजेक्ट -ग्रीन वॉचके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. यह CAMPA निधि का उपयोग करते हुए किये जा रहे विभिन्न वनरोपण कार्यों की ऑनलाइन निगरानी है।
  2. यूनाइटेड नेशन एन्वायरनमेंट प्रोग्राम इसकी नोडल एजेंसी है।
  3. यह आतंरिक इलाकों में कार्बनिक खेती के उपयोग को बढ़ावा देने पर ज़ोर देता है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II और III 

(c) केवल I और III 

(d) I, II और III           

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : मोबाइल एप, माय सर्किल (My Circle) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. इस एप का उद्देश्य देश के युवा उद्यमियों को एक साथ जोड़ना है।
  2. भारती एयरटेल ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की महिला उद्यमियों की शाखा FLO के सहयोग से इसे लॉन्च किया है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं

         

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : लैंड बैंक सम्मिलित भूमियों का समूह (pool) है जो सरकार को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया का इंतजार किये बिना निवेशकों को भूमि प्रदान करने की अनुमति देता है।

उड़ीसा सरकार राज्य को निवेशक-अनुकूल गंतव्य बनाने तथा व्यवसाय सुगमता में सुधार लाने के लिये औद्योगिक क्षेत्र को भूमि आवंटन हेतु पूरे राज्य में सक्रिय रूप से भूमि बैंक स्थापित कर रही है जिससे आर्थिक विकास में तेज़ी लाई जा सके।

औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में तेज़ी लाने की प्रक्रिया में उपयुक्त भूमि की कमी से निपटने तथा नौकरशाही की बाधाओं को सरल बनाने में इस कदम को रामबाण के रूप में देखा जाता है, हालाँकि, सरकार के इस कदम ने भूमि उपयोग पर जनजातियों के पारंपरिक वन अधिकार तथा अंधाधुंध विकास की बहस को फिर से शुरू कर दिया है। अतः कथन 1 और 2 सही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : पलवार जोती गई मृदा की सतह पर छाल, पत्तियों जैसे पदार्थों का ढीला आवरण या चादर होती है। अतः कथन 1 सही है।

 

पलवार का उपयोग अनाच्छादित मृदा या कंटेनरों में रखी गई खाद की सतह को ढकने में किया जा सकता है।

 

पलवार मृदा को बाह्य वातावरण से पृथक करते हुए गर्म तथा ठंडे तापमान से प्रतिरोध प्रदान करने में मदद करता है।

 

अपरदन से मृदा की सुरक्षा करता है।

 

भारी बारिश के प्रभाव से संकुचन (compaction) को कम करता है।

 

नमी को बरकरार रखता है, जिससे नियमित सिंचाई की आवश्यकता कम हो जाती है।

 

खरपतवार की वृद्धि को रोकता है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : अनुसूचित जनजाति तथा अन्‍य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 हमारे देश में हाशिये पर स्थित वर्गों तथा जनजातीय समुदायों द्वारा वन्य भूमि पर अपने अधिकारों का दावा करने के लिये लंबे संघर्ष का परिणाम है जिस पर वे परंपरागत रूप से निर्भर थे।

 

यह अधिनियम हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में लाखों जनजातियों तथा अन्य वनवासियों के अधिकारों के लिये महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह पूरे भारत में वन अधिकारों की बहाली करता है, जिसमें वन संपत्ति में खेती हेतु भूमि का व्यक्तिगत अधिकार एवं सार्वजनिक संपत्ति तथा संसाधनों पर सामुदायिक अधिकार दोनों शामिल हैं। अतः कथन 1 सही है।

 

पहली बार, वन अधिकार अधिनियम जैव विविधता और सांस्कृतिक विविधता से संबंधित बौद्धिक संपदा तथा पारंपरिक ज्ञान के अधिकार को मान्यता देने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित करता है। अतः कथन 2 सही है।

 

विस्थापित समुदायों के अधिकार।

 

आजीविका के लिये कृषि या निवास के लिये व्‍यक्ति विशेष या समान पेशे के तहत वन भूमि में रहने तथा वन संसाधनों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने का अधिकार।

 

उन अनुसूचित जनजातियों और अन्य पारंपरिक वनवासियों को यथावत पुनर्वास का अधिकार जिन्हें अवैध रूप से वन भूमि से विस्थापित कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (a)

 

व्याख्या : -ग्रीन वॉच को एकीकृत तथा ऑनलाइन प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है जो पूरी तरह से पारदर्शी, भरोसेमंद तथा उत्तरदायी होगा एवं वनस्पति के फैलाव को पुन: बढ़ाने हेतु CAMPA निधि के उपयोग पर नज़र रखेगा। अतः कथन 1 सही है।

यह रियल टाइम डेटा भी उपलब्ध कराएगा जो सभी हितधारकों तथा जनता के लिये बड़े पैमाने पर सुलभ होगा। यह स्वतंत्र संगठनों, शोधकर्त्ताओं और जनता को निगरानी, मूल्यांकन, सामाजिक तथा पारिस्थितिकीय ऑडिट की सुविधा प्रदान करेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : निजी टेलिकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) की महिला उद्यमियों की शाखा FLO के सहयोग से हाल ही में एक मोबाइल एप My Circle लॉन्च किया, जो किसी प्रकार की समस्या या घबराहट के हालात में महिलाओं की मदद करेगा। इस एप में संशय/संकट के संकेत मिलते ही यह अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर्स के नेटवर्क के साथ फोन पर काम करेगा। अत: कथन 1 सही नहीं है।

इस एप से महिलाएँ ज़रूरत पड़ने पर अपने परिवार या मित्रों में से किन्हीं पाँच लोगों को 13 भाषाओं में संदेश भेज सकती हैं, जिनमें अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, बांग्ला, उर्दू, असमी, ओड़िया और गुजराती शामिल हैं। संकट में फँसी महिला एप पर SOS प्रॉम्प्ट दबाकर अलर्ट भेज सकती है। अत: कथन 2 सही है।