नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 122

Posted on April 16th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : ग्लोबल फिनडेक्स रिपोर्ट जारी की जाती है :

 

(a) विश्व बैंक द्वारा 

(b) विश्व आर्थिक मंच द्वारा 

(c) एशियाई विकास बैंक द्वारा 

(d) न्यू डेवलपमेंट बैंक द्वारा   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : निम्नलिखित में से कौन-सी मिश्रित खेती की विशेषता/विशेषताएँ है/हैं ?

 

  1. यह दुनिया के अत्यधिक विकसित भागों में की जाती है।
  2. इसमें मुख्य रूप से नकदी फसलें उगाई जाती हैं।  
  3. कम पूंजी व्यय इसकी विशेषता है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) I और II 

(b) केवल II

(c) I और III 

(d) केवल I               

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत किये गए प्रावधानों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

 

  1. केवल 'गरीबी रेखा से नीचे’ (BPL) की श्रेणी में आने वाले परिवार सब्सिडी प्राप्त करने के लिये पात्र हैं।
  2. राशन कार्ड जारी करने के मामले में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की घर की सबसे बड़ी महिला परिवार की मुखिया होगी।
  3. गर्भवती महिलाएँ और स्तनपान कराने वाली माताएँ गर्भावस्था के दौरान और उसके पश्चात् छह महीने के लिये प्रतिदिन 1600 कैलोरी का एक 'टेक-होम राशन' पाने की हकदार हैं।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I और II 

(b) केवल II 

(c) I और III 

(d) केवल III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान का/के घटक है/हैं ?

 

  1. मूल्य समर्थन योजना
  2. मूल्य में कमी भुगतान योजना

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं           

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित गैसों में से कौन-सी ग्रीनहाउस गैस है/हैं ?

 

  1. नाइट्रस ऑक्साइड 
  2. कार्बन डाइऑक्साइड
  3. मीथेन 

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? 

 

(a) केवल I और II 

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III 

(d) I, II और III    

       

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (a)         

 

व्याख्या : ग्लोबल फिनडेक्स रिपोर्ट (Global Findex Report) विश्व बैंक द्वारा जारी की जाती है। अतः विकल्प (a) सही है।

 

मुख्य निष्कर्ष

 

रिपोर्ट के अनुसार, हालाँकि वैश्विक स्तर पर वित्तीय समावेशन में वृद्धि हो रही है लेकिन पूरे देश में इसके व्यापक अंतराल बना हुआ है। अभी भी बैंक में पुरुषों के खाते/अकाउंट महिलाओं से कहीं ज़्यादा हैं

वैश्विक स्तर पर वर्तमान में 69 प्रतिशत वयस्कों के बैंक खाते हैं या उन्होंने मोबाइल मनी प्रोवाइडर के रूप में खुद को नामांकित किया हुआ है। वर्ष 2014 में 62 प्रतिशत वयस्क बैंकों संबद्ध थे, जबकि वर्ष 2011 में यह सिर्फ 51 प्रतिशत ही थे

 

यह रिपोर्ट दर्शाती है कि लोग वित्तीय सेवाओं का उपयोग कैसे करते हैं। यह रिपोर्ट विश्व बैंक द्वारा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के फंडिंग और गैलप इंक के सहयोग से प्रस्तुत की गई थी।

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : कृषि का यह प्रारूप विकसित देशों में पाया जाता है। उदाहरण के लिये- उत्तर-पश्चिम यूरोप, पूर्वी-उत्तरी अमेरिका, यूरेशिया के भागों और दक्षिणी महाद्वीपों के समशीतोष्ण अक्षांशों पर।  अतः कथन 1 सही है।

 

मिश्रित खेत सामान्यतः मध्यम आकार के होते हैं; इसमें आमतौर पर गेंहूँ, जौ, जई, राई, मक्का, चारा और जड़ों वाली फसलें आती हैं।

 

चारा वालीफसल मिश्रित खेती का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

 

यह खेती फसल चक्रण और अंतर-फसल मृदा की उर्वरता बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभातती हैं। इसमें फसल की खेती एवं पशुपालन पर एक साथ ध्यान दिया जाता है। मवेशी, भेड़, सूअर और मुर्गी जैसे जानवर फसलों के साथ-साथ मुख्य आय भी प्रदान करते हैं।

मिश्रित खेती की विशेषता कृषि कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों, भवनों, रासायनिक उर्वरकों, हरीखादों तथा कृषकों की विशेषज्ञता एवं कौशल शामिल है। अतः कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : इस अधिनियम के तहत 75% ग्रामीण आबादी और 50% शहरी आबादी को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Targeted Public Distribution System-TPDS) के तहत सब्सिडी वाले अनाज के आवंटन का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग दो-तिहाई आबादी को कवर किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

18 वर्ष या उससे अधिक आयु की घर की सबसे बड़ी महिला जो कि घर की मुखिया हो, के नाम पर राशन कार्ड जारी करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। अतः कथन 2 सही है।

 

गर्भवती महिलाओं और गर्भावस्था के दौरान एवं बच्चे के जन्म के छह महीने बाद तक स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भोजन के अलावा न्यूनतम  6,000 रुपए का मातृत्व लाभ प्रदान किया जाएगा। अतः कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (PM-AASHA) का उद्देश्य किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price-MSP) की गारंटी प्रदान करना है।

MSP में वृद्धि, राज्य सरकारों के साथ समन्वय द्वारा प्रबंध तंत्र को मज़बूती प्रदान करकिसानों की आय में सुधार किया जा सकता है।

 

पी.एम. आशा (PM-AASHA) के घटक :

 

मूल्य समर्थन योजना (Price Support Scheme-PSS) :

 

  • PSS के अंतर्गत केंद्रीय नोडल एजेंसियाँ राज्य सरकारों की सक्रिय भूमिका के साथ दालों, तिलहन और नारियल/गरीकी खरीद करेंगी।

 

  • इस योजना को लागू करने में भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India- FCI) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India- NAFED) सहयोग करेंगे।

 

  • खरीद व्यय और इसके कारण होने वाले नुकसान को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार वहन किया जाएगा।
  • सरकार किसानों की वांछनीय फसलों के 25% विपणन अधिशेष की खरीद करेगी।
  • केंद्र ने किसानों से खरीद के लिये बनी एजेंसियों कीबैंक गारंटी के रूप में लगभग 16,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

 

मूल्य कमी भुगतान योजना (Price Deficiency Payment Scheme-PDPS) :

 

  • मूल्य कमी भुगतान योजना (PDPS) के तहत राज्य मंडियों और MSP द्वारा जारी की गई कीमतों के बीच अंतर प्रदान करेगा।  

 

  • इसके तहत सभी तिलहन फसलों को PDPS के अंतर्गत लाया जाना है।
  • यह योजना भावांतर भुगतान योजना के आधार पर तैयार की गई है जिसे मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित किया गया है। साथ-ही हरियाणा सरकार द्वारा भावांतर भरपाई योजना को कार्यान्वित किया गया है।

 

फसलों की खरीद नहीं की जाएगी। अतः विकल्प (c) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : ऐसी गैसें जिसमें पृथ्वी की सतह से उत्सर्जित अवरक्त विकिरण को अवशोषित करने तथा इसे पृथ्वी की सतह पर वापस लाने का गुण होता है, उसे ग्रीनहाउस गैस कहा जाता है।

जलवायु परिवर्तन में कार्बन डाइऑक्साइड का प्रमुख योगदान है, जीवाश्म ईंधन के जलने से यह वायुमंडल में फैलती है।

जब ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में वनस्पति जलती या सड़ती है, तो मीथेन गैस का निर्माण होता है। पशुओं के मल, अवशिष्ट पदार्थों, धान के खेतों और तेल एवं गैस के उत्पादन से मीथेन गैस का उत्सर्जन होता है।

नाइट्रस ऑक्साइड गैस, रासायनिक उर्वरकों और जीवाश्म ईंधन के जलने से उत्सर्जित होती है जिसके कारण ग्लोबल वार्मिंग क्षमता कार्बन डाइऑक्साइड के 310 गुना होती है।

अतः विकल्प (d) सही है।