नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 123

Posted on April 17th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : निम्नलिखित में से कौन कार्बन पृथक्करण में सहायता करता/करते है/हैं ?

 

  1. लवणीय कंदराएँ
  2. परिपक्व तेल और प्राकृतिक गैस संग्रह
  3. बेसाल्ट संरचनाएँ

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I और II 

(b) केवल II

(c) केवल I और III 

(d) I, II और III  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : विटीकल्चर (Viticulture) निम्नलिखित में से किस प्रकार की कृषि का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है ?

 

(a) बाज़ार बागवानी 

(b) भूमध्यसागरीय कृषि

(c) वृक्षारोपण कृषि 

(d) सहकारी खेती               

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्नलिखित में से कौन-सा/से सबला योजना का/के उद्देश्य है/हैं ?

 

  1. किशोरियों को आत्म-विकास और सशक्तीकरण के लिये सक्षम बनाना।
  2. उनके पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना।
  3. स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों को औपचारिक/अनौपचारिक शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करना।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I और II 

(b) केवल II और III

(c) केवल I और III 

(d) I, II और III

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : किसान क्रेडिट कार्डके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

 

  1. पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र को इसके अंतर्गत शामिल नहीं किया गया है।
  2. यह विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं           

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित फसलों में से कौन-सी खरीफ फसल/फसलें है/हैं ?

 

  1. धान
  2. कपास 
  3. गेहूँ
  4. जौ 

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? 

 

(a) केवल I और II 

(b) केवल II और III

(c) केवल I और IV 

(d) I, II, III और IV    

       

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : कार्बन पृथक्करण में गहरी भूमिगत भूगर्भिक संरचनाओं में भंडारण के बाद उत्सर्जन के बिंदु पर कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का पृथक्करण और अधिकार होता है।

निम्नलिखित भूवैज्ञानिक संरचनाओं को CO2 भंडारण के लिये उपयुक्त माना जाता है:

परिपक्व तेल और प्राकृतिक गैस संग्रह (Mature oil and natural gas reservoirs)

 

  1. तेल और गैस युक्त ऑर्गेनिक शेल
  2. अलाभकार कोयला बेड

 

खारे पानी के साथ संतृप्त गहरा जल (Deep aquifers saturated with brackish water or brine)

 

  • लवणीय कंदरा (Salt caverns)

 

  • बेसाल्ट संरचनाएँ (Basalt formations)

 

अतः विकल्प (d) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : भूमध्यसागरीय कृषि अत्यधिक विशिष्ट वाणिज्यिक कृषि होती है। यह यूरोप में भूमध्य सागर के दोनों ओर तथा उत्तरी अफ्रीका में ट्यूनीशिया से अटलांटिक तट, दक्षिणी कैलिफोर्निया, मध्य चिली, दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण पश्चिमी भागों और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण एवं दक्षिण-पश्चिमी भागों में प्रचलित है।

 

यह क्षेत्र खट्टे फलों का महत्त्वपूर्ण आपूर्तिकर्त्ता है। विटिकल्चर या अंगूर की खेती (द्राक्षा कृषि) भूमध्यसागरीय क्षेत्र की विशेषता है। अतः विकल्प (b) सही है।

भूमध्यसागरीय कृषि का फायदा यह है कि अधिक मूल्यवान फसलें जैसे- फल और सब्ज़ियाँ सर्दियों में उगाई जाती हैं, जिसके चलते यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी बाजारों में इनकी मांग बहुत ज़्यादा होती है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : किशोरियों के सशक्तीकरण के लिये राजीव गांधी योजना (Rajiv Gandhi Scheme for Empowerment of Adolescent Girls-RGSEAG) सबला (SABLA) को 1 अप्रैल, 2011 को शुरु किया गया। यह भारत सरकार के अंतर्गत महिला और बाल विकास मंत्रालय का एक केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम है।

 

उद्देश्य

 

  • किशोरियों को आत्म-विकास और सशक्तीकरण के लिये सक्षम बनाना।
  • उनके पोषण और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करना।
  • स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों को औपचारिक/अनौपचारिक शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करना।
  • स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, किशोर प्रजनन और यौन स्वास्थ्य (Adolescent Reproductive and Sexual Health-ARSH) तथा परिवार एवं बच्चे की देखभाल के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना।
  • घरेलू कौशल एवं जीवन कौशल को उन्नत कर व्यावसायिक कौशल के लिये राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम (National Skill Development Program- NSDP) के साथ एकीकृत करना।
  • मौजूदा सार्वजनिक सेवाओं जैसे- PHC, CHC, पोस्ट ऑफिस, बैंक, पुलिस स्टेशन आदि के बारे में जानकारी/मार्गदर्शन प्रदान करना। अतः विकल्प (d) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : केंद्रीय बजट (2018-19) में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पशुपालन और मत्स्यपालन को भी शामिल कर लिया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

 

अगस्त 1998 में भारतीय बैंकों द्वारा शुरू की गई किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card- KCC) योजना एक क्रेडिट योजना है।

 

यह मॉडल योजना नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (National Bank for Agriculture and Rural Development-NABARD) द्वारा टर्म लोन और कृषि ज़रूरतों को पूरा करने के लिये दी गई R. V. गुप्ता समिति की सिफारिशों पर तैयार की गई थी।

इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं;

 

  • कृषि और संबद्ध गतिविधियों (भूमि विकास, पंप सेट, वृक्षारोपण, ड्रिप सिंचाई इत्यादि) में निवेश के लिए ऋण देना

 

  • किसानों की उपभोग सम्बन्धी आवश्यकताओं के लिए ऋण देना

 

  • किसानों को ब्याज की सस्ती दर पर संस्थागत ऋण प्रदान करना

 

  • फसल कटने के बाद के खर्चों के लिए ऋण देना कृषि संपत्तियों और कृषि से जुड़े गतिविधियों के रखरखाव के लिए ऋण देना।

 

  • KCC योजना में रुपे कार्ड वाला ATM, एक बार में दस्तावेज़ीकरण, सीमा में अंतर्निहित लागत में वृद्धि और ATM से कई बार निकासी की सुविधा प्राप्त  है।
  • KCC योजना के तहत पात्र किसानों में छोटे किसान, सीमांत किसान, बंटाईदार, मुँह-जबानी पट्टेदार तथा किरायेदार किसान शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : देश के उत्तरी और आंतरिक भागों में तीन अलग-अलग फसलें, खरीफ, रबी और जायद उगाई जाती हैं।

 

खरीफ फसल का समय काफी हद तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के साथ आता है जिसके अंतर्गत उष्णकटिबंधीय फसलों जैसे चावल, कपास, जूट, ज्वार, बाजरा की खेती होती है। अतः विकल्प (a) सही है।

 

रबी का समय/मौसम ठंड की शुरुआत में अक्तूबर-नवंबर से शुरू होकर मार्च-अप्रैल में समाप्त होता है। इस मौसम के दौरान कम तापमान की स्थिति में उपोष्णकटिबंधीय फसलों जैसे- गेहूँ, चना और सरसों की खेती की जाती है।

 

जायद एक कम अवधि की गर्मियों में उगाई जाने वाली फसल है इसे रबी फसलों की कटाई के बाद बोया जाता है। इसके दौरान सिंचित भूमि पर तरबूज, खीरे, सब्जियाँ और चारे वाली फसलों की खेती की जाती है।