नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 121

Posted on April 15th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : भारत के राष्ट्रीय आभाषी पुस्तकालयके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. यह मानव संसाधन और विकास मंत्रालय की एक पहल है।
  2. इसका उद्देश्य डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना है। 

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : निम्नलिखित में से कौन-सा/से राष्ट्रीय खेल विज्ञान अनुसंधान केंद्र का/के उद्देश्य है/ हैं ?

 

  1. खेल विज्ञान सूचना का प्रसार।
  2. खाद्य पदार्थों का प्रमाणन।  
  3. प्रबंधन और खेल के दौरान आई चोटों की देखभाल।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) I और II 

(b) II और III 

(c) I और III 

(d) I, II और III                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. इसे श्रम और रोज़गार मंत्रालय के तत्त्वावधान में शुरू किया गया है।
  2. यह संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक सुनिश्चित पेंशन प्रदान करती है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : आकांक्षी ज़िलों का रूपांतरणकार्यक्रम का संचालन निम्नलिखित में से किसके तत्त्वावधान में किया जाता है ?

 

(a) ग्रामीण विकास मंत्रालय 

(b) मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय 

(c) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 

(d) नीति आयोग            

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : निम्नलिखित क्षेत्रों में से कौन-सा प्राथमिक क्षेत्र में दिये गए ऋण के तहत आता है ?

 

  1. कृषि 
  2. शिक्षा
  3. निर्यात ऋण 
  4. सामाजिक अवसंरचना 

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? 

 

(a) केवल I और II 

(b) केवल II और III

(c) केवल I और IV 

(d) I, II, III और IV    

       

उत्तर - ()

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : भारत का राष्ट्रीय आभासी पुस्तकालय (National Virtual Library of India) पुस्तकालयों (NML) पर राष्ट्रीय मिशन (National Mission on Libraries-NML) के घटकों में से एक है। यह संस्कृति मंत्रालय की एक पहल है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

 

इसका उद्देश्य देश भर के सार्वजनिक पुस्तकालयों को आधुनिक और डिजिटल रूप से जोड़ना है। अतः कथन 2 सही है।

 

उद्देश्य :

 

  • बहुभाषी उपयोगकर्त्ता इंटरफ़ेस के माध्यम से फ़ेडरेटेड खोज।
  • सीखने का आभासी माहौल।
  • -गवर्नेंस प्लेटफॉर्म जिसमें डेटा एनालिटिक्स की सुविधा है।
  • तत्त्विकी (Ontology)/ शब्दकोष (Thesaurus) पर आधारित बहुभाषी खोज और पुनर्प्राप्ति।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : राष्ट्रीय खेल विज्ञान और अनुसंधान केंद्र (NCSSR) की योजना उच्च स्तर के अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार का समर्थन करने के लिये एथलीटों के उच्च प्रदर्शन के संबंध में है।

 

इस योजना के दो घटक हैं: एक NCSSR की स्थापना कर रहा है और दूसरा छह विश्वविद्यालयों और खेल चिकित्सा विभागों / खेल चिकित्सा विभागों में खेल विज्ञान विभागों को सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है।

 

उद्देश्य :

 

  • खेल प्रदर्शन के संवर्द्धन, रख-रखाव और वृद्धि के लिये वैज्ञानिक सिद्धांतों का अनुप्रयोग।
  • एथलीटों में उनकी अधिकतम क्षमता विकसित करना और उनके खेल कॅरियर को लंबे समय तक बनाए रखना।
  • खेल विज्ञान सूचना का प्रसार।
  • खाद्य पूरक / स्वदेशी खाद्य पदार्थों का परीक्षण और प्रमाणन।
  • खेल प्रदर्शन में आयुर्वेदिक / होम्योपैथिक दवाओं का अनुप्रयोग।
  • प्रबंधन और खेल के दौरान आई चोटों की देखभाल।

 

अत: विकल्प (d) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) केंद्रीय क्षेत्र की एक योजना है जिसे श्रम और रोज़गार मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है। इस योजना में LIC पेंशन फंड का प्रबंधक होगा और पेंशन भुगतान के लिये ज़िम्मेदार होगा। अत: कथन 1 सही है।

 

यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लक्षित करता है, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपए प्रतिमाह या उससे कम है और वे 18-40 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। अत: कथन 2 सही नहीं है।

PM-SYM की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

 

न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन: PM-SYM के तहत प्रत्येक ग्राहक को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 3000 रुपए प्रतिमाह की पेंशन प्राप्त होगी।

 

पारिवारिक पेंशन: पेंशन की प्राप्ति के दौरान यदि ग्राहक की मृत्यु हो जाती है, तो लाभार्थी का जीवनसाथी इस पेंशन का 50% पारिवारिक पेंशन के रूप में प्राप्त करने का हकदार होगा। पारिवारिक पेंशन केवल पति या पत्नी के लिये लागू होती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : जनवरी 2018 में नीति आयोग द्वारा शुरू की गईआकांक्षी ज़िलों का रूपांतरण/ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्सनामक पहल का उद्देश्य देश के अविकसित ज़िलों में से कुछ को शीघ्र और प्रभावी ढंग से बदलना है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

 

कार्यक्रम की व्यापक रूपरेखा के तहत कन्वर्जेंस (केंद्रीय एवं राज्य की योजनाएँ), सहयोग (केंद्रीय, राज्य स्तर केप्रभारी अधिकारियोंऔर ज़िलाधिकारियों) और जन आंदोलन द्वारा जिलों के बीच संचालित प्रतिस्पर्धा हैं। मुख्य संचालकों के साथ राज्य इस कार्यक्रम से प्रत्येक ज़िले को मज़बूत करेगा।

 

यह कार्यक्रम अपनी क्षमता का अनुकूलतम उपयोग करने के लिये तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में भाग लेने वाले लोगों की क्षमता में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करता है। स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा बुनियादी ढाँचा इस कार्यक्रम के मुख्य केंद्र हैं।

 

नीति आयोग 5 विषयगत क्षेत्रों- स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास और बुनियादी ढाँचा में 49 संकेतकों (81 डेटा-पॉइंट) के आधार पर आकांक्षी ज़िलों की वास्तविक प्रगति की निगरानी करता है।

 

यह 101 ज़िलों की आधारभूत रैंकिंग जारी करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (d)

 

व्याख्या : जब कोई वाणिज्यिक बैंक कुछ विशिष्ट क्षेत्रों जिन्हें भारतीय रिज़र्व बैंक द्वाराप्राथमिकता क्षेत्रके रूप में मान्यता दी गई है, के लिये उधार देता है तो इस प्रकार दिये गए उधार को प्राथमिकता क्षेत्र ऋण कहते हैं।

 

प्राथमिकता क्षेत्र के तहत दिये गए ऋण में समायोजित नेट बैंक क्रेडिट का 40 प्रतिशत या ऑफ-बैलेंस शीट एक्सपोज़र की क्रेडिट के बराबर, जो भी अधिक हो, को लिया जाता है।

 

प्राथमिकता क्षेत्रके अंतर्गत आने वाले अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में शामिल हैं- कृषि, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम, आवास, शिक्षा, निर्यात ऋण, सामाजिक अवसंरचना तथा नवीकरणीय ऊर्जा। अतः विकल्प (d) सही है।