नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 119

Posted on April 10th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY- NRLM) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसका कार्यान्वयन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा किया जाता है। 
  2. यह विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित है। 

सही उत्तर का चयन करें 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : प्रधानमंत्री किसान (PM-KISAN) निधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसे वित्त मंत्रालय के तत्त्वावधान में शुरू किया गया है।  
  2. 4 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि वाले किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की आय सहायता दी जाएगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये -

  1. अनुच्छेद 21A - अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा का अधिकार।
  2. अनुच्छेद 24 - 14 वर्ष की उम्र तक के बच्चे को किसी भी जोखिम वाले कार्य से सुरक्षा का अधिकार।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (NSFDC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तत्त्वावधान में कार्य करता है।  
  2. इसे कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत विनियमित किया गया है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं            

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : उस्ताद (USTTAD)’ है - 

 

(a) मौसम के बारे में रियल टाइम डेटा एकत्रित करने के लिये एक मानवाभ रोबोट। 

(b) पारंपरिक कला और शिल्प के विकास के लिये एक योजना। 

(c) भारत सरकार का एक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम। 

(d) वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटने के लिये एक विशेष कार्य बल।   

       

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY- NRLM) को 2011 में शुरू किया गया। यह ग्रामीण विकास मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है जो स्थायी सामुदायिक संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण गरीबी को कम करने का प्रयास करता है। अत: कथन 1 सही नहीं है।

  • यह राज्य सरकारों की साझेदारी में एक केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम है। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • इसका उद्देश्य सामुदायिक संस्था का निर्माण, वित्तीय समावेशन, सशक्तीकरण परियोजना इत्यादि का संचालन करना है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : प्रधानमंत्री किसान निधि (PM-KISAN) के तहत 2 हेक्टेयर तक भूमि की छोटी जोत वाले किसान परिवारों को 6,000 रुपए प्रतिवर्ष की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अत: कथन 2 सही नहीं है।

  • यह सहायता 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में सीधे लाभान्वित किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
  • यह कार्यक्रम कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तत्त्वावधान में शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य खाद्यान्न, तिलहन, कपास और बागवानी फसलों के अत्यधिक उत्पादन के चलती इनकी कम बिक्री के कारण कृषि क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले संकट को दूर करना है। अत: कथन 1 सही नहीं है।
  • राज्य सरकार और केंद्रशासित प्रदेशों का प्रशासन उन किसान परिवारों की पहचान करेगा जो योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थन प्राप्त करने के लिये पात्र हैं।
  • इस कार्यक्रम पर 75,000 करोड़ रुपए का वार्षिक व्यय होगा जो भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस योजना से लगभग 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसान परिवारों के लाभान्वित होने का अनुमान है।।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : शिक्षा का अधिकार अनुच्छेद 21-A

 

इसमें कहा गया है कि "शिक्षा का अधिकार-राज्य कानून के अनुसार राज्य में छह से चौदह वर्ष तक के सभी बच्चों को इस तरह से मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान कर सकता है।

  • अनुच्छेद 24- कारखानों में बच्चों के रोज़गार पर प्रतिबंध
  • चौदह वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को किसी कारखाने या खदान में काम करने या किसी अन्य खतरनाक रोज़गार में नियोजित नहीं किया जाएगा।

अतः विकल्प (c) सही है।।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : वित्तीय सहायता के प्रवाह में सुधार और कौशल विकास के माध्यम से अनुसूचित जातियों के बीच समृद्धि को बढ़ावा देने के लिये NSFDC की स्थापना की गई है। यह कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत शासित है। अतः कथन 2 सही है।

यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तत्त्वावधान में कार्य करता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

 

उद्देश्य :

 

  • अनुसूचित जाति की आबादी के लिये व्यवसाय तथा अन्य महत्त्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियों की पहचान करना।
  • अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा उपयोग की प्रक्रिया और कौशल को उन्नत बनाना।
  • लघु, कुटीर और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देना
  • अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के उत्थान और आर्थिक कल्याण के लिये विशेष कार्यक्रमों को वित्तपोषित करना।
  • अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के आर्थिक हित के लिये वित्तीय सहायता के प्रवाह में सुधार करना।
  • लक्षित समूह को अपनी परियोजना स्थापित करने के लिये परियोजना तैयार करने के तरीके, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता के ज़रिये मदद करना
  • भारत और विदेश में पूर्णकालिक व्यावसायिक/तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिये अनुसूचित जाति के पात्र छात्रों को ऋण उपलब्ध कराना।
  • पात्र युवाओं को उनके कौशल को बढ़ाने के लिये भारत में व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये ऋण उपलब्ध कराना।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : विकास के लिये पारंपरिक कलाओं/शिल्पों में कौशल और प्रशिक्षण का उन्नयन- उस्ताद (Upgrading the Skills and Training in Traditional Arts/Crafts for Development-USTTAD) का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के साथ पारंपरिक कला/शिल्प का संबंध स्थापित करना और श्रम की गरिमा सुनिश्चित करना है। अतः विकल्प (b) सही है।

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है। यह कुशल और अकुशल कारीगरों को बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्द्धा करने के लिये तैयार करेगा।

 

विशेषताएँ :

 

  • योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यकों की पारंपरिक कला और शिल्प की समृद्ध विरासत को संरक्षित करना तथा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की क्षमता का निर्माण करना है।
  • पूरे देश में इसे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रशासित किया जाता है।
  • अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ी के बुनकरों की विकट स्थितियों में सुधार के लिये इस योजना की शुरुआत वाराणसी में की गई थी।