नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 118

Posted on April 9th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यू.आई.पी..) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

  1. इसका मुख्यालय जिनेवा में है।
  2. यह यूरोपीय संघ की एजेंसियों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : निम्नलिखित में से कौन विश्व सामाजिक संरक्षण रिपोर्ट जारी करता है ?

 

(a) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन 

(b) विश्व आर्थिक मंच 

(c) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

(d) एशियाई विकास बैंक              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : समाचारों में रहने वाला डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (मेडिसिन सैंस फ्रंटियर्स) है -

 

(a) विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक प्रभाग

(b) एक गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन

(c) विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित एक अंतर-सरकारी एजेंसी

(d) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी    

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : 'वन स्थिति रिपोर्ट, 2017' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. तटीय अपरदन के कारण मैंग्रोव वन आवरण में गिरावट आई।
  2. सरकार के गंभीर प्रयासों के कारण बाँस क्षेत्र में वृद्धि हुई है।
  3. अरुणाचल प्रदेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे अधिक वन क्षेत्र है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? 

(a) I और II 

(b) II और III 

(c) केवल II 

(d) I, II और III        

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : 'ग्लोबल टाइगर फोरम' (वैश्विक बाघ मंच) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्त्वावधान में गठित है।
  2. यह बाघ संरक्षण के लिये राष्ट्रीय योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में सहायता करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं 

      

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (a)         

 

व्याख्या : विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यू.आई.पी..)

डब्ल्यू.आई.पी.. संयुक्त राष्ट्र की सबसे पुरानी विशेष एजेंसियों में से एक है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

  • वर्ष 1967 में डब्ल्यू.आई.पी.. का गठन रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और विश्व भर में बौद्धिक संपदा की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिये किया गया था।
  • डब्ल्यू.आई.पी.. वर्तमान में 26 अंतर्राष्ट्रीय संधियों का संचालन करता है।
  • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है। अतः कथन 1 सही है।
  • प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा विश्व सामाजिक संरक्षण रिपोर्ट जारी की जाती है। अतः विकल्प (a) सही है।

मुख्य निष्कर्ष :

  • नवजात शिशुओं के साथ केवल 41.1 प्रतिशत माताओं को मातृत्व लाभ प्राप्त होता है।
  • दुनिया भर में गंभीर विकलांगता वाले केवल 27.8 प्रतिशत लोगों को विकलांगता का लाभ मिलता है।
  • सेवानिवृत्ति की आयु से ऊपर वाले 68 प्रतिशत लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (मेडिसिन सैंस फ्रंटियर्स-एम.एस.एफ.) एक अंतर्राष्ट्रीय, स्वतंत्र, चिकित्सा से संबंधित मानवतावादी संगठन है। यह सशस्त्र संघर्ष, महामारी, प्राकृतिक आपदाओं और स्वास्थ्य सेवा से वंचित लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करता है। एम.एस.एफ. लोगों को आवश्यकता के आधार पर जाति, धर्म, लिंग या राजनीतिक संबद्धता की भावना से निरपेक्ष होकर सहायता प्रदान करता है। अतः विकल्प (b) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : कुल मैंग्रोव आवरण क्षेत्र 4921 वर्ग किमी. है और इसमें 181 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है।

 

मैंग्रोव आवरण के संदर्भ में शीर्ष तीन राज्य प्रमुख हैं- महाराष्ट्र (82 वर्ग किमी.), आंध्र प्रदेश (37 वर्ग किमी.), गुजरात (33 वर्ग किमी.) अतः कथन 1 सही नहीं है।

देश में बाँस क्षेत्र का विस्तार 15.69 मिलियन हेक्टेयर आँका गया है।

वर्ष 2011 के मूल्यांकन की तुलना में बाँस क्षेत्र में 1.73 मिलियन हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

सरकार द्वारा बाँस को वृक्ष की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है जिससे इसे वन सीमा के बाहर निजी भूमि पर भी उगाया जा सकेगा। अतः कथन 2 सही है।

शीर्ष तीन राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा वन क्षेत्र हैं:

  • मध्य प्रदेश (77414 वर्ग किमी.)
  • अरुणाचल प्रदेश (66964 वर्ग किमी.)
  • छत्तीसगढ़ (55547 वर्ग किमी.)

अतः कथन 3 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : ग्लोबल टाइगर फोरम (जी.टी.एफ.) एकमात्र अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय निकाय है जिसे बाघों के संरक्षण हेतु एक वैश्विक अभियान शुरू करने के लिये इच्छुक देशों के सदस्यों के साथ मिलकर गठित किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

 

वर्ष 1993 में नई दिल्ली में भारत में बाघ संरक्षण पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की अनुशंसाओं पर जी.टी.एफ. का गठन किया गया।

 

उद्देश्य

 

  • बाघ, उसके शिकार और उसके आवास को बचाने के लिये वैश्विक अभियानों को बढ़ावा देना।
  • बाघ संरक्षण के लिये व्यापक कानूनी ढाँचे को बढ़ावा देना।
  • बाघ संरक्षण के लिये वित्तीय और अवसंरचनात्मक क्षमता प्रदान करना।
  • प्रशिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देना।
  • सरकारों, अंतर-सरकारी संगठनों और व्यक्तियों से समर्थन प्राप्त करना।
  • सहमत कार्यक्रमों के कार्यान्वयन को सक्षम करने के लिये एक ट्रस्ट फंड की स्थापना करना।
  • बाघ संरक्षण के लिये अपनी राष्ट्रीय कार्य योजनाओं को तैयार करने और अद्यतन करने के लिये अन्य देशों से संवाद करना। अतः कथन 2 सही है।