नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 115

Posted on April 3rd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : जॉन डर्क कनाडा गेर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्डकिसे प्रदान किया गया है ?

(a) डॉ. .के पटेल 

(b) डॉ. विक्रम पटेल 

(c) डॉ. .जी.के गोखले 

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठनसंयुक्त राष्ट्रकी एक विशिष्ट एजेंसी है।
  2. यह संस्था अंतर्राष्ट्रीय श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं/सरकारों पर प्रतिबंध आरोपित कर सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : हाल ही में भारत ने भारत-अफ्रीका कृषि और ग्रामीण विकास संस्थान (IAIARD) की स्थापना के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह संस्थान किस अफ्रीकी देश में स्थापित किया जाएगा ?

 

(a) माली 

(b) मोज़ाम्बिक 

(c) मलावी 

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं    

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून यानी अफस्पा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) 1957 में एक अध्यादेश के माध्यम से लाया गया था।
  2. इस कानून को सबसे पहले मणिपुर और असम में लागू किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं           

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : अर्थोपाय अग्रिम (Ways and Means Advances- WMA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह रिज़र्व बैंक द्वारा अन्य बैंकों को दिया जाने वाला ऋण है।
  2. इस पर ब्याज दर रेपो रेट के अनुसार होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं  

      

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : डॉ. विक्रम पटेल को वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये 2019 के जॉन डर्क कनाडा गेर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड (John Dirks Canada Gairdner Global Health Award) के लिये चुना गया है। अतः विकल्प (b) सही है।

डॉ. पटेल को मानसिक स्वास्थ्य पर उनके शोध, निम्न और मध्यम आय वाले देशों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने और मानसिक विकारों की रोकथाम तथा उपचार के वैश्विक दृष्टिकोण के लिये चुना गया है। डॉ. पटेल लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में ग्लोबल मेंटल हेल्थ सेंटर के सह-संस्थापक और पूर्व निदेशक हैं।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठनसंयुक्त राष्ट्रकी एक विशिष्ट एजेंसी है, जो श्रम संबंधी समस्याओं/मामलों, मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानक, सामाजिक संरक्षा तथा सभी के लिये कार्य अवसर सुनिश्चित करती है। अतः कथन 1 सही है।

यह संयुक्त राष्ट्र की अन्य एजेंसियों से इतर एक त्रिपक्षीय एजेंसी है, अर्थात् इसके पास एकत्रिपक्षीय शासी संरचना’ (Tripartite Governing Structure) है, जो सरकारों, नियोक्ताओं तथा कर्मचारियों का (सामान्यतः 2:1:1 में) इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व करती है।

यह संस्था अंतर्राष्ट्रीय श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ शिकायतों को पंजीकृत तो कर सकती है, किंतु सरकारों पर प्रतिबंध आरोपित नहीं कर सकती है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : हाल ही में भारत ने मलावी में भारत-अफ्रीका कृषि और ग्रामीण विकास संस्थान (IAIARD) की स्थापना के लिये नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट कंसल्टेंसी सर्विस (NABCONS) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

यह समझौता अफ्रीकी देशों के साथ कृषि-वित्तपोषण और उद्यमिता विकास के क्षेत्रों में क्षमता बढ़ाने के भारत के प्रयासों का एक हिस्सा है। IAIARD एक पैन-अफ्रीकी संस्थान होगा जिसमें केवल मलावी बल्कि अन्य अफ्रीकी देशों के प्रशिक्षु अपने देश में मानव संसाधन को विकसित करने और अपनी क्षमता का निर्माण करने के लिये प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अतः विकल्प (c) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : सुरक्षा बलों को अतिरिक्त शक्तियाँ देने वाले सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून यानी अफस्पा को हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के नौ में से तीन ज़िलों से आंशिक रूप से हटा लिया गया है।

सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) 1958 में एक अध्यादेश के माध्यम से लाया गया था जो तीन माह के भीतर ही एक कानून बन गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।

भारत में संविधान लागू होने के बाद से ही पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ रहे अलगाववाद, हिंसा और विदेशी आक्रमणों से प्रतिरक्षा के लिये मणिपुर और असम में 1958 में AFSPA लागू किया गया था। अतः कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : भारतीय रिज़र्व बैंक, केंद्र और राज्य सरकारों को सरकार के बैंकर के रूप में अस्थायी ऋण सुविधाएँ देता है, इस अस्थायी ऋण सुविधा को अर्थोपाय अग्रिम (WMA) कहा जाता है। अत: कथन 1 सही नहीं है।

WMA की व्यवस्था सरकार की प्राप्तियों और भुगतान में अस्थायी अंतर को पूरा करने के लिये की गई थी। WMA पर ब्याज दर रेपो दर पर ली जाती है। अत: कथन 2 सही है।