नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 114

Posted on April 3rd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : ठकुरानी जात्रा महोत्सव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. ओडिशा के बेरहामपुर में प्रतिवर्ष यह महोत्सव आयोजित किया जाता है।
  2. पहली ठकुरानी जात्रा महोत्सव का आयोजन अप्रैल 1779 में किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 :परिवहन और विपणन सहायता (TMA) योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. कृषि संबंधी वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देने के लिये कृषि मंत्रालय ने परिवहन और विपणन सहायता योजना की घोषणा की थी।
  2. इस योजना के अंतर्गत सरकार का उद्देश्य अफ्रीकी देशों में कृषि निर्यात को बढ़ावा देना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन अनुकूलन निधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के विपरीत परिणामों के प्रति जलवायु परिवर्तन अनुकूलन लागत को पूरा करना था।
  2. IDBI बैंक इसकी राष्ट्रीय कार्यान्वयन इकाई (NIE) है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं    

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
  2. इस वर्ष विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस की थीम- ‘सहायक प्रौद्योगिकी, उन्नत प्रौद्योगिकीहै।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं           

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में खबरों में रहा तायानिलियन-2-1 क्या है ?

(a) अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन का मौसम संबंधी एक यंत्र 

(b) इसरो द्वारा लॉन्च किया गया एक चीनी उपग्रह 

(c) चीन द्वारा लॉन्च किया एक उपग्रह 

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं    

      

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : ओडिशा के बेरहामपुर में ठकुरानी जात्रा उत्सव का आयोजन हर दो साल में एक बार किया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

इस त्योहार के दौरान देवी बुद्धी ठकुरानी को ठकुरानी मंदिर स्ट्रीट के मुख्य मंदिर से देसी बेहरा स्ट्रीट में उनके अस्थायी निवास स्थान पर ले जाया जाता है, जहाँ वह उत्सव के समाप्त होने तक रहती हैं। पहली ठकुरानी यात्रा का आयोजन अप्रैल 1779 में किया गया था। यह त्योहार 32 दिनों तक चलता है। अतः कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : वाणिज्य मंत्रालय ने परिवहन और विपणन सहायता (Transport and Marketing Assistance- TMA) योजना के तहत लाभ प्राप्त करने का दावा करने के लिये एक विस्तृत प्रक्रिया प्रस्तुत की है, जिसका उद्देश्य कृषि निर्यात को बढ़ावा देना है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

इस योजना के अंतर्गत सरकार का उद्देश्य यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों में कृषि निर्यात को बढ़ावा देना है जिसके तहत कृषि उत्पादों के परिवहन और विपणन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। अतः कथन 2 भी सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन अनुकूलन निधि (NAFCC) की स्थापना अगस्त 2015 में की गई थी, इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के विपरीत परिणामों के प्रति (विशेष रूप से संवेदनशील राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों हेतु) जलवायु परिवर्तन अनुकूलन लागत को पूरा करना था। अतः कथन 1 सही है।

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) इसकी राष्ट्रीय कार्यान्वयन इकाई (NIE) है। अतः कथन 2 सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (d)

 

व्याख्या : दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

इस वर्ष विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस की थीम- ‘सहायक प्रौद्योगिकी, सक्रिय भागीदारी’ (Assistive Technologies, Active Participation) है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 अप्रैल, 2007 को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस की घोषणा की थी। अतः कथन 2 भी सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (c)

 

व्याख्या : 31 मार्च को चीन ने तायानिलियन-2-1 नामक नई पीढ़ी के एक उपग्रह को दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के शिछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इस उपग्रह को लॉन्ग मार्च-3C रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया।

इस रॉकेट का विकास चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन ने किया है। यह ट्रंक डेटा व्यवस्था का पहला उपग्रह है, जो मानवयुक्त अंतरिक्ष यान, उपग्रह, रॉकेट, तथा गैर-अंतरिक्ष यान उपयोगकर्त्ताओं को डेटा रिले, निगरानी नियंत्रण और परिवहन आदि सेवाएँ दे सकेगा। अतः विकल्प (c) सही है।