नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 116

Posted on April 5th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : एशियाई विकास बैंक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. इसकी स्थापना 19 दिसंबर, 1965 को हुई थी।
  2. इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : राष्ट्रीय खनिज नीति, 2019 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. राष्ट्रीय खनिज नीति 2019 मौजूदा राष्ट्रीय खनिज नीति 2009 (NMP 2009) का स्थान लेती है।
  2. इस नीति में निजी क्षेत्र हेतु खनन के वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिये खनन गतिविधि कोउद्योगका दर्जा देने का प्रस्ताव है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : एशियाई विकास आउटलुक किस संस्था द्वारा प्रकाशित किया जाता है ?

 

(a) न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB)

(b) आसियान (ASEAN)

(c) सार्क (SAARC)

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं    

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर रिपोर्ट कौन जारी करता है ?

 

(a) वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइज़ेशन (WHO)

(b) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)

(c) हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट(HEI)

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं          

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : ग्रिडटेक- 2019 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

  1. यह पावर ग्रिड की पाँचवी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन है।
  2. इसका आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं  

     

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है। इसकी स्थापना 19 दिसंबर, 1966 को हुई थी। अत: कथन 1 सही नहीं है।

ADB में 67 सदस्य हैं, जिनमें से 48 एशिया-प्रशांत क्षेत्र के हैं। ADB का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है। इसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। अत: कथन 2 भी सही नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : राष्ट्रीय खनिज नीति 2019, मौजूदा राष्ट्रीय खनिज नीति 2008 (NMP 2008) का स्थान लेती है जिसे वर्ष 2008 में घोषित किया गया था। अतः कथन 1 सही नहीं है।

इस नीति में निजी क्षेत्र हेतु खनन के वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिये खनन गतिविधि कोउद्योगका दर्जा देने का प्रस्ताव है। यह नीति खनिजों की निकासी और परिवहन के लिये तटीय जलमार्ग और अंतर्देशीय शिपिंग के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करती है और खनिजों के परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिये समर्पित खनिज गलियारों को भी प्रोत्साहित करती है। अतः कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : एशियाई विकास आउटलुक, एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा प्रकाशित किया जाता है।

हाल ही में एशियाई विकास बैंक नेएशियाई विकास आउटलुक- 2019’ प्रकाशित किया है जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिये भारत की वृद्धि दर के पूर्वानुमान को 7.6 से कम करके 7.2 प्रतिशत कर दिया है। अत: सही विकल्प (d) होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : हाल ही में बोस्टन स्थित हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट(HEI) ने स्टेट ऑफ़ ग्लोबल रिपोर्ट 2019 जारी की है। स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर रिपोर्ट 2019 के अनुसार, 2017 में वायु प्रदूषण के कारण उत्पन्न बीमारियों से 1.2 मिलियन भारतीयों की मृत्यु हो गई। अतः विकल्प (c) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : हाल ही में पावर ग्रिड की छठी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन GRIDTECH-2019 के आयोजन की शुरुआत की गई है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

ग्रिडटेक- 2019 का आयोजन 3 से 5 अप्रैल, 2019 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया है। अतः कथन 2 सही है।

मिनिस्ट्री ऑफ पावर, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इरीगेशन एंड पावर तथा इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मेन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सहयोग से पावर ग्रिड के इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।