नागरिक घोषणा-पत्र के मूलभूत उद्देश्य (Basic objectives of the Citizen charter)

Posted on April 21st, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

नागरिक घोषणा-पत्र का मूलभूत उद्देश्य लोक-सेवा के सन्दर्भ में नागरिकों को सशक्त बनाना है। नागरिक घोषणा-पत्र मूलतः छह सिद्धांतों पर आधारित होता है-

 

1. गुणवत्ता : सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार ।

2. चयन : जहाँ तक सम्भव हो चयन का अवसर देना।

3. मानक : यदि सेवा मानक पूरे नहीं होते तो नागरिक की अपेक्षा व कार्यवाही क्या हो इसे स्पष्ट करना।

4. मूल्य : आवश्यक मूल्यों को अपनाना।

5. जवाबदेहिता : व्यक्तियों व संस्थाओं के लिए जवाबदेहिता।

6. पारदर्शिता: नियम क्रियाविधि / स्कीम / शिकायत के सन्दर्भ में पारदर्शिता सुनिश्चित करना ।

 

सामान्यतः: नागरिक घोषणा-पत्र जनसेवाओं से सम्बन्धित विभागों के लिए जारी किए जाते हैं एवं इनका उद्देश्य जनसेवाओं को त्वरित एवं जनोन्मुखी बनना है। सामान्य अर्थों में नागरिक घोषणा पत्र का आशय किसी संगठन द्वारा जनहित में जारी किए गए संक्षिप्त दस्तावेज से है। इसमें प्रशासनिक पारदर्शिता, कार्यकुशलता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेहिता जैसे निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु संगठन की कार्यप्रणाली, कार्य की प्रक्रिया, कार्य निष्पादन की निश्चित अवधि के साथ जनता के अधिकारों सहित उनकी शिकायत निवारण की प्रणाली वर्णित कर दी जाती है।