नीतिशास्त्र करता क्या है?(What does ethics do?)

Posted on March 15th, 2020 | Create PDF File

नीतिशास्त्र मनुष्य के उस व्यवहार का अध्ययन करता है जो उसकी स्वतंत्र इच्छा पर आधारित होते हैं। मनुष्य के समक्ष सदैव विकल्प उपस्थित रहते हैं तथा उपस्थित विकल्पों में से चयन मनुष्य की अभिवृत्ति पर निर्भर करता है, इसलिए नीतिशास्त्र मनुष्य की अभिवृत्ति का भी अध्ययन करता है। लेकिन नीतिशास्त्र मनोविज्ञान की भांति मनुष्य की अभिवृत्तियों का तथ्यात्मक अध्ययन नहीं करता बल्कि यह उन अभिवृत्तियों का मूल्यांकन करते हुए कुछ मापदण्ड निर्धारित करने का प्रयास करता है। इसीलिए नीतिशास्त्र को आकारिक विज्ञान की संज्ञा दी जाती है।

 

नीतिशास्त्र एक आकारिक विज्ञान है। आकारिक विज्ञान से अभिप्राय है कि यह मानव-व्यवहार का ज्यों का त्यों तथ्यात्मक अध्ययन किया जाता है। ये सभी विज्ञान प्राकृतिक घटनाओं का तटस्थ अध्ययन करते हैं। इनमें इन घटनाओं का मूल्यांकन नहीं किया जाता। इस सन्दर्भ में नीतिशास्त्र का स्वरूप पूर्णतः भिन्‍न है। नीतिशास्त्र इस विषयवस्तु का अध्यन नहीं करता कि मानव-व्यवहार का तथ्यात्मक स्वरूप क्‍या है बल्कि इसका विवेच्य विषय है कि मानव व्यवहार किस प्रकार होना चाहिए? अर्थात्‌ इसकी तुलना प्राकृतिक विज्ञान से नहीं की जा सकती।