ईश्वरचंद विद्यासागर - एक समाज सुधारक (Ishwar Chandra Vidyasagar - A Social Reformer)

Posted on March 27th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

ईश्वरचंद विद्यासागर

 

 

ईश्वरचंद विद्यासागर का व्यक्तित्व आदर्शवादी था। उनका व्यक्तित्व नितांत सहज एवं सरल था। उनके जीवन से जुड़ी हुई किवदंतियां आज भी विराजमान हैं, जो उनके महान व्यक्तित्व का परिचय देती हैं।

 

ईश्वरचंद विद्यासागर ने वस्तुतः महिला उत्थान पर अत्यधिक कार्य किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय का प्रारंभ किया। वे स्वयं इन विद्यालयों में महिलाओं को शिक्षा देते थे।

 

ईश्वरचंद विद्यासागर का विशेष योगदान विधवाओं के पुनर्विवाह के संबंध में है।वे जीवनभर विधवा विवाह के लिए सक्रिय रहे तथा अनेक स्थानों पर स्वयं जाकर इसे कार्यरूप दिया।

 

विद्यासागर ने शिशुवध पर भी रोक लगाने के लिए प्रयास किए। उन्होंने शिशुवध कानून पास कराने में सफलता भी प्राप्त की।