कला एवं संस्कृति समसामयिकी 2(21-Sept-2022)
गुजराती फिल्म छेल्लो शो
(Gujarati Movie Chello Show)

Posted on September 21st, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

गुजराती फिल्म छेल्लो शो को ऑस्कर, 2023 के लिये भारत की आधिकारिक प्रविष्टि घोषित किया गया है।

 

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिये इसकी घोषणा की।

 

छेल्लो शो को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में चुना गया है।

 

यह फिल्म 14 अक्तूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

 

छेल्‍लो शो का शीर्षक अंग्रेज़ी में लास्‍ट फिल्म शो है।

 

इस फिल्‍म का रॉबर्ट डे नीरो के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में उद्घाटन फिल्म के रूप में वर्ल्‍ड प्रीमियर हुआ था और इसने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं।

 

छेल्‍लो शो के निर्देशक नलिन पैन हैं।

 

छेल्‍लो शो एक किशोर बालक की कहानी है।

 

वह भारत के एक दूरदराज़ के गाँव में रहता है और सिनेमा के साथ उसका गहरा संबंध जुड़ जाता है।

 

यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे एक छोटा लड़का प्रोजेक्शन बूथ पर फिल्‍में देखने में पूरी गर्मियों का समय बिताता है।

 

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा दिया जाने वाला वार्षिक अकेडमी पुरस्कार को ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है।

 

इसमें फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक और संगीतकारों को सम्मानित किया जाता है।

 

इस पुरस्कार के पहले ऑस्कर समारोह का आयोजन 16 मई, 1929 को किया गया था।

 

यह मीडिया के सबसे पुराने पुरस्कार समारोहों में से एक है।