नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 89

Posted on March 1st, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : हायाबुसा 2, एक क्षुद्रग्रह पर उतरने वाला अंतरिक्ष यान निम्नलिखित में से कहां से है ?

 

(a) चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) 

(b) कोरिया एयरोस्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (KARI) 

(c) राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (NASA)  

(d) जापान स्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA)   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : ग्लोबल मृदा जैव विविधता एटलस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. यह संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन (UNCCD) द्वारा तैयार किया गया है  
  2. भारत उन देशों में से है, जिनकी मिट्टी की जैव विविधता को सबसे अधिक जोखिम का सामना करना पड़ता है
  3. मृदा जैव विविधता में सूक्ष्म जीवों और स्थूल जीवों की उपस्थिति शामिल है

 

सही उत्तर का चयन करें -

(a) I और II 

(b) II और III 

(c) I और III 

(d) I, II और III                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : परिवार समृद्धि योजना निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा शुरू की गयी है ?

 

(a) हरियाणा 

(b) उत्तरप्रदेश 

(c) मध्यप्रदेश 

(d) बिहार  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : हाल ही में अटल नवाचार मिशन (एआईएम) ने सामूहिक रूप से रचनात्मक कौशल विकसित करने तथा भारत में सभी अटल टिंकरिंग लैबों में डिजिटल साक्षरता के प्रसार के लिए निम्नलिखित में से किस बहुराष्ट्रीय कम्पनी से समझौता किया है ?

 

(a) फ़ेसबुक 

(b) माइक्रोसॉफ़्ट 

(c) एडोब 

(d) गूगल              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : “बगरू ब्लॉक प्रिंटिंगके संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

  1. यह राजस्थान के चिप्पा समुदाय से सम्बंधित है 
  2. बगरू प्रिंटिंग तेलीय रंगों के साथ प्रिंटिंग की पारंपरिक तकनीकों में से एक है 

 

सही उत्तर का चयन करें 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं      

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (d)         

 

व्याख्या : जापान स्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने घोषणा की है कि एक यान, हायाबुसा 2, पृथ्वी से 300 मिलियन किमी दूर एक क्षुद्रग्रह- Ryugu- पर सफलतापूर्वक उतरा था।

उल्लेखनीय रूप से, हायाबुसा ने 2005 में इस तरह की उपलब्धि हासिल करने के बाद, क्षुद्रग्रह पर उतरने वाला दूसरा जापानी अंतरिक्ष यान है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर द्वारा तैयार ग्लोबल मृदा जैव विविधता एटलस के अनुसार, भारत की मिट्टी की जैव विविधता गंभीर संकट में है।

विश्व के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का 'जोखिम सूचकांकके माध्यम से - जमीनी विविधता में गिरावट , प्रदूषण और पोषक तत्वों की अधिकता, अति-चराई, गहन कृषि, अग्नि, मिट्टी के कटाव, मरुस्थलीकरण और जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरों से यह संकेत मिलता है कि भारत उन देशों में से एक है जिनकी मिट्टी जैव विविधता जोखिम के उच्चतम स्तर का सामना करती है।

मृदा जैव विविधता में सूक्ष्म जीवों (नेमाटोड्स और टार्डिग्रेड्स उदाहरण के लिए), और मैक्रो-फॉना (चींटियों, दीमक और केंचुए) की उपस्थिति शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (a)

 

व्याख्या : हरियाणा सरकार ने एक नई परिवार समृद्धि योजना का एलान किया है। यह योजना सरकार ने राज्य के किसानों और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को लक्षित करके चलाई है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/family-prosperity-scheme-of-haryana-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (एआईएम) तथा एडोब ने सामूहिक रूप से रचनात्मक कौशल विकसित करने तथा भारत में सभी अटल टिंकरिंग लैबों में डिजिटल साक्षरता के प्रसार के लिए नई दिल्ली में आशय वक्तव्य (एसओआई) पर हस्ताक्षर किया।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/the-atal-innovation-mission-signed-ageement-with-adobe-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : राजस्थान के बगरू गाँव के चिप्पा समुदाय (जिसका शाब्दिक अर्थ है-ऐसे लोग जो लोग छपाई करते हैं) की हैंड-ब्लॉक प्रिंटिंग को बगरू ब्लॉक प्रिंटिंग के नाम से जाना जाता है।

बगरू मुद्रक डब्बू नामक एक तकनीक का उपयोग करते हैं जिसमें काली मिट्टी, बबूल की गोंद, खराब गेहूँ का आटा और चूना पत्थर के मिश्रण को कपड़े पर प्रिंट किया जाता है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/bagru-block-printing-in-hindi