नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 73

Posted on February 11th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : ‘अटल भूजल योजनाके संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. यह योजना वर्ष 2016-17 में सर्वप्रथमराष्ट्रीय भूजल प्रबंधन सुधार योजनाके नाम से घोषित हुई थी 
  2. इसका कार्यान्वयन पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है 
  3. इस योजना में एशियाई विकास बैंक और केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 50:50 की है

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) I और II

(c) I और III  

(d) I, II और III  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन के समझौते सी-138 और सी-182 के संबंध में निम्नलिखित कथनों  पर विचार करें -

 

  1. यह समझौते महिला श्रम से सम्बंधित हैं 
  2. भारत सरकार ने अभी तक इन समझौतों का अनुमोदन नहीं किया है 

 

सही उत्तर का चयन करें -

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं                

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : अलबेंडेजौल निम्न में से क्या है ?

 

(a) एक प्रतिबंधित कीटनाशक 

(b) कृमि से बचाव की दवा 

(c) बहु - दवा प्रतिरोधी तपेदिक के इलाज हेतु औषधि 

(d) फ़ॉस्फोरस और यूरिया का सम्मिलित उर्वरक  

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : दर्द आर्यन जनजाति का सम्बंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है ?

 

(a) अरुणाचल प्रदेश 

(b) मणिपुर 

(c) लद्दाख 

(d) मेघालय              

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : प्रोजेक्ट साइज़ इंडिया का उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है ? 

 

(a)भारतियों में बढ़ रही मोटापे की समस्या को दूर करना 

(b)रेडी-टू-वियर गारमेंट्स उद्योग के लिये मानकीकृत भारतीय साइज़ तैयार करना

(c)कुपोषण के कारण भारतीय बालकों में बढ़ रही ठिगनेपन की समस्या को दूर करना 

(d)भारतीय शहरों के क्षेत्रफल का पुनर्मूल्यांकन करना    

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (a)         

 

व्याख्या : वर्ष 2016-17 के केंद्रीय बजट मेंराष्ट्रीय भूजल प्रबंधन सुधार योजनाकी घोषणा की गई थी। मई 2017 में व्यय वित्त समिति द्वारा इस योजना को बंद कर दिया गया था। लेकिन बाद में इस योजना कोअटल भूजल योजनाके रूप में पुनः नामकरण कर फिर से शुरू किया गया।इस योजना का क्रियान्वयन जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।इस योजना में विश्व बैंक और केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 50:50 की है।

 

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/atal-ground-water-scheme-atal-bhujal-yojana

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (d)

 

व्याख्या : भारत ने पूरी शताब्‍दी के दौरान आईएलओ के 189 समझौतों में से 47 समझौतों का अनुमोदन किया है।इसी तरह बाल श्रम से संबंधित दो समझौतों (सी-138 और सी-182) का अनुमोदन वर्तमान सरकार द्वारा किया गया है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/labor-minister-inaugurates-ilo-centennial-celebrations-in-india-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (b)

 

व्याख्या : कृमि मुक्त अभियान कम लागत वाला एक ऐसा अभियान है, जिसके तहत करोड़ों बच्चों को कृमि से बचाव की सुरक्षित दवा अलबेंडेजौल दी जाती है। इस दवा से बच्चों के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है, जिससे स्कूल में उनकी अनुपस्थिति कम हुई है तथा उनमें पोषक तत्वों को ग्रहण करने और पढ़ाई पर बेहतर ध्यान देने की क्षमता बढ़ी है। अलबेंडेजौल की दवा वैश्विक स्तर पर कृमि निरोधक प्रभावी दवा मानी गई है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/8th-phase-of-national-deworming-campaign

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : दर्द आर्यन जनजाति,जो की अपनी उदार परंपराओं के लिये जानी जाती है, को आर्यों का वंशज माना जाता है।कई शोधकर्त्ताओं का मानना है कि 'लद्दाख के आर्य' (Aryans of Ladakh) या 'ब्रोकपास' (Brokpas) सिकंदर की सेना का हिस्सा थे और 2,000 साल पहले इस क्षेत्र में आए थे।इस जनजाति के लोग लद्दाख की प्रशासनिक राजधानी लेह से 163 किमी. दक्षिण-पश्चिम में स्थित लेह और करगिल ज़िलों के धा (Dha), हानू (Hanu), दारचिक (Darchik) और गारकोन गाँवों में निवास करते हैं। इन गाँवों को आर्य घाटी कहा जाता है।।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/introduction-to-dard-aryan-janjaati-in-hindi

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : इंडिया साइज़ प्रोजेक्ट का उद्देश्य अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में उपलब्ध मानकीकृत आकारों की तर्ज पर रेडी-टू-वियर गारमेंट्स उद्योग के लिये मानकीकृत भारतीय साइज़ तैयार करना है।

 

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/project-size-india