राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (14-Feb-2019)
सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा को नियुक्त किया गया चुनाव आयुक्त
(CBDT Chairman Sushil Chandra appointed as election commissioner)

Posted on February 14th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। 



विधि मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 1980 बैच के राजस्व सेवा के आयकर कैडर के अधिकारी चंद्रा को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। चंद्रा फिलहाल केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष हैं। 



पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत के हाल ही में सेवानिवृत्त होने पर तत्कालीन चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद से आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद रिक्त था। चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं। चंद्रा के अलावा अशोक लवासा चुनाव आयुक्त हैं। 

 

भारतीय निर्वाचन आयोग- 

 

भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न से भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए गया था। भारतीय निर्वाचन आयोग  की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गयी थी।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 65 साल, जो पहले हो, का होता है जबकि अन्य चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 62 साल, जो पहले हो, का होता हैं। चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं।आयोग में वर्तमान में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं।