नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 70

Posted on February 7th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : काले रंग के कछुए (Black Softshell Turtle) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -

 

  1. कछुए की यह प्रजाति भारत (असम) और बांग्लादेश (चटगाँव और सिलहट) में मीठे जल में पाई जाती है 
  2. इस प्रजाति को IUCN की परिशिष्ट 1 तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची IV के रेड लिस्ट मेंजंगलों में विलुप्त’ (Extinct in the Wild) के रूप में शामिल किया गया है

 

सही उत्तर का चयन करें 

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : एलपीजी उपभोग के सम्बंध में भारत का दुनिया में निम्नलिखित में से कौन सा स्थान है ?

 

(a) पहला

(b) दूसरा 

(c) तीसरा 

(d) चौथा                 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : डॉ. सोनल मानसिंह का सम्बंध निम्नलिखित में से किस नृत्य विधा से है ?

 

(a) कुचिपुड़ी 

(b) मोहिनीअट्टम

(c) कथक 

(d) ओडिसी 

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : ‘दवा कीमत निगरानी इकाईका गठन करने वाला पहला राज्य निम्नलिखित में से कौन सा है ?

 

(a) गुजरात 

(b) तेलंगाना 

(c) केरल 

(d) आन्ध्रप्रदेश               

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : हाल ही में समाचारों में रहा INSTEX निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

 

(a) ईरान के साथ व्यापार को सुरक्षित करने के लिए यूरोपीय संघ द्वारा भुगतान तंत्र तैयार किया जा रहा है

 

(b) वह मंच जो बुनियादी सुविधाओं और वित्तपोषण तक पहुँचने के लिए ब्लॉकचैन-आधारित परियोजनाओं के लिए एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का लक्ष्य रखता है

(c) एक प्रणाली जो राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए नियम और मानक बनाती है 

(d) सुरक्षित वातावरण में वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी भेजने और प्राप्त करने के लिए एक नेटवर्क 

    

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (c)         

 

व्याख्या : भारत की 28 कछुओं की प्रजातियों में से सबसे दुर्लभ प्रजाति के काले रंग का कछुआ (Black Softshell Turtle) असम के गुवाहाटी के हाजो में हयाग्रीव माधव मंदिर के तालाब में पाला जा रहा है।

स्थानीय लोग तालाब में पाए जाने वाले कछुए की इस प्रजाति को भगवान विष्णु का अवतार मानते हैं जिन्हें हाजो मंदिर समर्पित है। 

कछुए की यह प्रजाति भारत (असम) और बांग्लादेश (चटगाँव और सिलहट) में मीठे जल में पाई जाती है। 2002 में इस प्रजाति को IUCN की परिशिष्ट 1 तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची IV के रेड लिस्ट मेंजंगलों में विलुप्त’ (Extinct in the Wild) के रूप में शामिल किया गया है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/the-most-rare-species-of-india-s-28-turtle-species-black-softhell-turtle

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (b)

 

व्याख्या : सरकार की प्रत्येक परिवार को स्वच्छ रसोई गैस ईंधन उपलब्ध कराने की पहल (उज्ज्वला योजना) से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता बन गया है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/india-become-second-biggest-lpg-consumer-after-ujjwala

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (d)

 

व्याख्या : ओडिसी नृत्य के प्रमुख प्रदर्शकों में से एक, सोनल मानसिंह प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, विचारक, शोधकर्ता, वक्ता, कोरियोग्राफर और शिक्षिका हैं। सोनल मानसिंह ओडिसी के अलावाभरतनाट्यम में भी माहिर हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - 

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/dance-presentation-on-sankalp-from-siddhi-by-dr-sonal-mansingh

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (c)

 

व्याख्या : केरल राज्य ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (Drugs Price Control Order-DPCO) के तहत आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कीमतों के उल्लंघन की जाँच करने के लिये एक मूल्य निगरानी और अनुसंधान इकाई (Price Monitoring and Research Units) स्थापित करने वाला पहला राज्य बन गया।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

https://www.civilhindipedia.com/blogs/blog_post/kerala-becomes-the-first-state-to-constitute-medicine-price-control-unit

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (a)

 

व्याख्या : (INSTEX) सपोर्ट ऑफ ट्रेड एक्सचेंज में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए यूके, फ्रांस और जर्मनी की तीन सरकारों की एक परियोजना है।

INSTEX एक भुगतान प्रणाली है जो वाशिंगटन के  फिर से प्रतिबंध लगाने के बावजूद तेहरान को यूरोपीय संघ की कंपनियों के साथ व्यापार करने की अनुमति देकर ईरान परमाणु समझौते को बचाने में मदद करेगी।