नियमित अभ्यास क्विज़ (Daily Pre Quiz) - 112

Posted on April 1st, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रश्न-1 : राजनीतिक एवं आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेज़ुएला की मदद निम्नलिखित में से कौन करेगा ?

 

(a) यूनेस्को

(b) रेड क्रॉस

(c) ऑक्सफेम

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं   

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-2 : दिल्ली के शिक्षक मनु गुलाटी को 2019 के मार्था फैरेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में दिया गया है ?

 

(a) लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिये  

(b) दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में बाल श्रम को रोकने हेतु

(c) स्कूली छात्रों के बीच वैज्ञानिक चेतना प्रसारित करने हेतु

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं             

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-3 : नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर को शेयर में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।
  2. सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर कंपनी की परिसंपत्ति द्वारा समर्थित होते हैं।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं        

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-4 : अर्थ डे नेटवर्क स्टार पुरस्कार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. असम के फकीम वन्यजीव अभयारण्य के एक फॉरेस्ट गार्ड को यह पुरस्कार दिया गया है।
  2. यह पुरस्कार अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संगठन द्वारा दिया गया है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं           

 

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रश्न-5 : बायो-डाइजेस्टर प्रौद्योगिकी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -

 

  1. बायो-डाइजेस्टर प्रौद्योगिकी इसरो द्वारा विकसित की गई है।
  2. यह तकनीक मानव मल को बायोगैस और पुन: उपयोग किये जा सकने वाले जल में परिवर्तित कर सकती है।

 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

 

(a) केवल I 

(b) केवल II 

(c) I और II 

(d) इनमें से कोई नहीं    

      

उत्तर - ()

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरमाला

 

 

 

 

 

उत्तर-1 : (b)         

 

व्याख्या : रेड क्रॉस ने संकट से जूझ रहे वेनेज़ुएला में राहत सामग्री वितरित करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि वेनेज़ुएला में राजनीतिक दखलंदाज़ी के खतरे के बावजूद रेड क्रॉस निष्पक्षता से राहत सामग्री का वितरण करने जा रहा है।

रेड क्रॉस निष्पक्षता और स्वतंत्रता के अपने सिद्धांतों के अनुसार कार्य करेगा। रेड क्रॉस द्वारा दी जाने वाली सहायता के पहले चरण में 650,000 लोगों को मदद मिलेगी। अतः विकल्प (b) सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-2 : (a)

 

व्याख्या : दिल्ली सरकार के एक स्कूल शिक्षक मनु गुलाटी को लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिये डेढ़ लाख की पुरस्कार राशि के साथ मोस्ट प्रॉमिसिंग इंडिविज़ुअल श्रेणी में उत्कृष्टता के लिये 2019 के मार्था फैरेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अतः विकल्प (a) सही है।

डॉ. मार्था फैरेल ने लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। मार्था फैरेल अवार्ड उनकी याद में 2017 में शुरू हुआ था। यह पुरस्कार रिजवान आदातिया फाउंडेशन और Participatory Research in Asia द्वारा सह-प्रायोजित और मार्था फैरेल फाउंडेशन द्वारा समर्थित है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-3 : (c)

 

व्याख्या : डिबेंचर दीर्घकालिक वित्तीय साधन होते हैं जिन्हें पैसा उधार लेने के लिये कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है। हालाँकि कुछ डिबेंचरों में ऐसी सुविधा होती है कि उन्हें शेयर में परिवर्तित किया जा सकता है। किंतु ऐसे डिबेंचर जिन्हें शेयर में परिवर्तित नहीं किया जा सकता, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर कहलाते हैं। अतः कथन 1 सही है।

नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर कंपनी की परिसंपत्ति द्वारा समर्थित होते हैं। यदि कंपनी अपने दायित्व का निर्वहन करने में विफल रहती है, तो डिबेंचर धारक या निवेशक उस कंपनी की परिसंपत्तियों के परिसमापन के माध्यम से अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके विपरीत अनसिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर में यह सुविधा नहीं होती है। अतः कथन 2 भी सही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-4 : (b)

 

व्याख्या : नगालैंड में फकीम वन्यजीव अभयारण्य के एक फॉरेस्ट गार्ड, अलेम्बा यमचुंगर (Alemba Yimchunger) को अभयारण्य और उसके आसपास के जंगलों तथा जंगली जानवरों के संरक्षण हेतुअर्थ डे नेटवर्क स्टार’ (Earth Day Network Star) से सम्मानित किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

यह सम्मान अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संगठन द्वारा दिया गया है जो दुनिया के 195 देशों के ग्रीन ग्रुप को एक साथ जोड़ता है। फकीम वन्यजीव अभयारण्य नगालैंड के कैफाइर ज़िले में स्थित है जो 642 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। अतः कथन 2 सही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर-5 : (b)

 

व्याख्या : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation- DRDO) द्वारा बायो-डाइजेस्टर प्रौद्योगिकी (Bio-Digester Technology) विकसित की गई है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

इस तकनीकी से आने वाले वर्षों में स्वच्छता क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन की संभावना है। इस तकनीकी में बायो-डाइजेस्टर टैंक के साथ संलग्न एक जैव-शौचालय होता है जो मानव मल को बायोगैस और पुन: उपयोग किये जा सकने वाले जल में परिवर्तित करता है। अतः कथन 2 सही है।