पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामयिकी 1(26-Sept-2022)
चक्रवात नोरू
(Cyclone Noru)

Posted on September 26th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

शक्तिशाली चक्रवात ‘नोरू’ के कारण फिलीपींस में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

 

चक्रवात से देश के पूर्वी द्वीप तबाह हो गए हैं।

 

नागरिकों से उच्च खतरे वाले क्षेत्रों को तुरंत खाली करने को कहा गया है।

 

चक्रवात के कारण 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल रही हैं।

 

इससे राजधानी मनीला में भूस्खलन, बाढ़ और चक्रवात के खतरे की आशंका है।

 

24 घंटे में चक्रवात की तीव्रता में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की वृद्धि हुई है।

 

फिलीपींस के मौसम विभाग ने लूज़ोन द्वीप के लिये भी चेतावनी जारी की है।

 

चक्रवात के कारण क्वेज़ोन प्रांत में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई  है।

 

दिसंबर 2021 में चक्रवात ‘राय’ से फिलीपींस में व्‍यापक विनाश हुआ था और लगभग 400 लोगों की मौत हो गई थी।

 

चक्रवात ‘नोरू’  को इस वर्ष दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में आने वाला सबसे शक्तिशाली चक्रवात माना जा रहा है।

 

फिलीपींस दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है।

 

पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों के समूह से बने इस देश का आधिकारिक नाम 'फिलीपींस गणतंत्र' है और इसकी राजधानी मनीला है।

 

फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपींस महासागर से पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है।