राष्ट्रीय समसामयिकी 1(1-November-2023)
विश्व शहर दिवस 2023
(World Cities Day 2023)

Posted on November 2nd, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नामित विश्व शहर दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर को मनाया जाता है जिसे पहली बार वर्ष 2014 में मनाया गया था।

 

यह दिवस वैश्विक शहरीकरण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की रुचि को बढ़ावा देने, शहरीकरण की चुनौतियों से निपटने में देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और विश्व भर में सतत् शहरी विकास में योगदान करने के अवसर के रूप में कार्य करता है।

 

वर्ष 2023 की थीम :

 

“सभी के लिये सतत् शहरी भविष्य का वित्तपोषण" है।

 

UN-हैबिटेट कार्यक्रम सतत् विकास लक्ष्य 11 के अनुरूप संधारणीय शहरों के विकास को बढ़ावा देता है।

 

संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती कार्यक्रम (UN-हैबिटेट) मानव बस्तियों और सतत् शहरी विकास के लिये संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है।