राष्ट्रीय समसामयिकी 1(31-October-2023)
सतर्कता सप्ताह- 2023
(Vigilance Week- 2023)

Posted on November 2nd, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission- CVC) द्वारा 30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2023 मनाया जा रहा है, जिसका विषय "Say no to corruption; commit to the Nation (भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के लिये प्रतिबद्ध रहें)" पर केंद्रित है।

 

यह व्यापक पहल सरकारी विभागों और संगठनों के भीतर सतर्कता को बढ़ावा देने एवं भ्रष्टाचार से निपटने की दिशा में एक ठोस प्रयास को प्रदर्शित करती है।

 

CVC भारत में एक शीर्ष सरकारी निकाय है जो देश के सार्वजनिक प्रशासन में अखंडता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायिता को बढ़ावा देने के लिये ज़िम्मेदार है।

 

इसकी स्थापना वर्ष 1964 में भ्रष्टाचार निवारण पर संथानम समिति की अनुशंसाओं के आधार पर की गई थी।

 

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) :

 

CVC को सरकार द्वारा फरवरी 1964 में के. संथानम की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निवारण समिति (Committee on Prevention of Corruption) की सिफारिशों पर स्थापित किया गया था।

 

केंद्रीय सतर्कता आयोग एक शीर्षस्‍थ सतर्कता संस्‍थान है जो किसी भी कार्यकारी प्राधिकारी के नियंत्रण से मुक्‍त है तथा केंद्रीय सरकार के अंतर्गत सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी करता है, साथ ही केंद्रीय सरकारी संगठनों में विभिन्‍न प्राधिकारियों को उनके सतर्कता कार्यों की योजना बनाने, निष्‍पादन करने, समीक्षा करने एवं सुधार करने के संबंध में सलाह देता है।

 

संसद ने केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 (CVC अधिनियम) अधिनियमित किया, जो CVC को वैधानिक दर्जा प्रदान करता है।

 

यह एक स्वतंत्र निकाय है जो केवल संसद के प्रति उत्तरदायी है।

 

यह भारत के राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करता है।

 

सदस्य :

 

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त- अध्यक्ष।

 

अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त- सदस्य।

 

कार्य :

 

CVC भ्रष्टाचार या कार्यालय के दुरुपयोग पर शिकायतें प्राप्त करता है और उचित कार्रवाई की सिफारिश करता है।