अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(6-May-2023)
वाशिंगटन घोषणा
(Washington Declaration)

Posted on May 7th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा हस्ताक्षरित वाशिंगटन घोषणा का उद्देश्य उत्तर कोरिया की क्षेत्रीय आक्रामकता के खिलाफ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करना है।

 

ह्वासोंग-8 ठोस-ईंधन अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के उत्तर कोरिया के सफल प्रक्षेपण को देखते हुए इस समझौते में कोरियाई प्रायद्वीप में एक अमेरिकी परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी को तैनात करने, एक परमाणु सलाहकार समूह का निर्माण करने और दक्षिण कोरिया के परमाणु क्षेत्र में हो रही प्रगति के विषय में जानकारी प्रदान करने की रूपरेखा दी गई है।

 

हालाँकि दक्षिण कोरिया ने अप्रसार संधि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की है कि वह अपनी परमाणु क्षमताओं को विस्तारित करने का उपक्रम नहीं करेगा।

 

वैश्विक परमाणु हथियारों के उत्पादन को सीमित करने की चिंता को लेकर अमेरिका दक्षिण कोरिया को अपना परमाणु शस्त्रागार बनाने की अनुमति देने में अनिच्छुक रहा है।

 

हालाँकि यह वादा कि अमेरिका और उसके परमाणु हथियार अपने साथी देशों की रक्षा करेंगे, अप्रसार के बड़े उद्देश्य के अनुरूप है।

 

चीन और उत्तर कोरिया ने समझौते की आलोचना की है, अधिकांश दक्षिण कोरियाई अपने स्वयं के परमाणु शस्त्रागार को एक निवारक के रूप में विकसित करना चाहते हैं।

 

दक्षिण कोरियाई जनता को अमेरिकी सहायता पर संदेह है।