अन्तर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(5-May-2023)
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़
(World Press Freedom Prize)

Posted on May 5th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

जेल में बंद तीन महिला पत्रकारों- ईरान की निलोफर हमीदी, इलाहेह मोहम्मदी और नरगिस मोहम्मदी को सच्चाई एवं जवाबदेही के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिये यूनेस्को वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़ 2023 से सम्मानित किया गया है।

 

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है।

 

यूनेस्को के पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विश्व भर के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का जनादेश है।

 

विश्व स्तर पर महिला पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को बढ़ते हमलों का सामना करना पड़ता है, चाहे वास्तविक जीवन में हो या ऑनलाइन, जिसमें पत्रकारों को कलंकित करना, अभद्र भाषा, ट्रोलिंग, शारीरिक हमला, बलात्कार तथा यहाँ तक कि हत्या भी शामिल है।

 

एजेंसी उनकी सुरक्षा की हिमायती है और उनके द्वारा किये गए अच्छे प्रयासों की पहचान करने एवं इन हमलों का सामना करने के उद्देश्य से सिफारिशों को साझा करने के लिये भागीदारों के साथ सहयोग करती है।

 

यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़ की स्थापना वर्ष 1997 में की गई थी।

 

यह प्रतिवर्ष किसी ऐसे व्यक्ति, संगठन या संस्था को दिया जाता है जिसने प्रेस की स्वतंत्रता में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।