दिवस विशेष समसामयिकी 1(5-May-2023)
अंतर्राष्ट्रीय तेंदुआ दिवस
(International Leopard Day)

Posted on May 5th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

अंतर्राष्ट्रीय तेंदुआ दिवस (3 मई, 2023) पर केप तेंदुआ ट्रस्ट (CLT), एक सक्रिय शिकारी संरक्षण कार्यकारी समूह ने तेंदुओं को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिये एक नया पोर्टल लॉन्च किया।

 

पोर्टल को वैश्विक तेंदुआ सम्मलेन (ग्लोबल लेपर्ड कॉन्फ्रेंस) में लॉन्च किया गया।

 

तेंदुए की विशेषताएँ :

 

वैज्ञानिक नाम : 

 

पैंथेरा पार्डस

 

परिचय: 

 

तेंदुआ पकड़ में न आने वाला और रात्रि में विचरण करने वाला जानवर है जिसका आकार तथा रंग उसके निवास स्थान पर निर्भर करता है। वह बेहतरीन पर्वतारोही होता है जो पेड़ों में छिपकर अपना शिकार करता है।

 

भौगोलिक विस्तार :

 

बिल्ली परिवार के सदस्य तेंदुए एशिया, उप-सहारा अफ्रीका, दक्षिणी रूस और भारतीय उप-महाद्वीप में पाए जाते हैं।

 

भारतीय तेंदुआ (पैंथेरा पर्डस फुस्का) भारतीय उपमहाद्वीप में व्यापक रूप से पाया जानेवाला एक तेंदुआ है।

 

प्राकृतिक आवास :

 

अन्य बड़े मांसाहारियों की तुलना में तेंदुए के निवास स्थान और भोजन की आवश्यकताओं के संबंध में ये क्षेत्र काफी अनुकूल होते हैं:

 

ग्रामीण-कृषि क्षेत्र

 

वन क्षेत्र

 

मानव आवास के पास (ग्रामीण एवं शहरी दोनों)

 

भारत में आबादी : 

 

MoEF&CC द्वारा जारी रिपोर्ट 'भारत में तेंदुओं की स्थिति, 2018’ के अनुसार, "2014 के अनुमानों के आधार पर भारत में तेंदुओं की आबादी में 60% की वृद्धि हुई है''।

 

वर्ष 2014 के अनुमान के अनुसार, तेंदुओं की आबादी लगभग 8,000 थी जो अब बढ़कर 12,852 हो गई है।

 

मध्य प्रदेश (3,421) में तेंदुओं की सबसे बड़ी संख्या का अनुमान लगाया गया है, उसके बाद कर्नाटक (1,783) और महाराष्ट्र (1,690) का स्थान है।

 

खतरा : 

 

प्राकृतिक निवास स्थान का नुकसान

 

अवैध शिकार

 

मानव-वन्यजीव संघर्ष

 

सुरक्षा की स्थिति : 

 

IUCN की रेड लिस्ट: असुरक्षित/लुप्तप्राय

 

CITES : परिशिष्ट I

 

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972: अनुसूची I

 

मानव-तेंदुआ संघर्ष : 

 

जिन क्षेत्रों में अकसर मानव-तेंदुआ संघर्ष देखे जाते हैं, उनमें कश्मीर घाटी में श्रीनगर, असम में ब्रह्मपुत्र घाटी, गुजरात में गिर राष्ट्रीय उद्यान और दक्षिणी तमिलनाडु में कलक्कड़-मुंडनथुराई टाइगर रिज़र्व शामिल

हैं।