अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(8-September-2023)
अभ्यास ब्राइट स्टार-23
(Exercise Bright Star-23)

Posted on September 11th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

सरयू श्रेणी का नौसेना अपतटीय गश्ती पोत (NOPV), INS सुमेधा ‘अभ्यास ब्राइट स्टार-23' के लिये मिस्र के पोर्ट अलेक्जेंड्रिया पहुँचा।

 

यह मिस्र के पोत अलेक्जेंड्रिया में होने वाला एक बहुराष्ट्रीय त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास है।

 

इस सैन्य अभ्यास में 34 देश भाग ले रहे हैं, जिससे यह मध्य-पूर्व तथा उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास बन गया है।

 

अभ्यास को दो चरणों में विभाजित किया गया है: हार्बर चरण तथा समुद्री चरण।

 

हार्बर चरण में क्रॉस-डेक दौरे, पेशेवर आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम तथा योजना संबंधी बातचीत शामिल हैं।

 

समुद्री चरण में जटिल तथा उच्च तीव्रता वाले अभ्यास जैसे क्रॉस-डेक उड़ान, सतह-रोधी व वायु-रोधी अभ्यास एवं लाइव हथियार फायरिंग अभ्यास शामिल हैं।

 

भारतीय नौसेना प्रथम बार अभ्यास ब्राइट स्टार में भाग ले रही है।