राज्य समसामयिकी 1(1-November-2023)
कर्नाटक का राज्योत्सव पुरस्कार
(Rajyotsava Award of Karnataka)

Posted on November 2nd, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, राज्योत्सव पुरस्कार, कर्नाटक सरकार द्वारा 1 नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव दिवस पर दिया जाता है।

 

राज्योत्सव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों के असाधारण योगदान को मान्यता प्रदान करता है। 

 

1 नवंबर को मनाया जाने वाला कर्नाटक स्थापना दिवस (राज्योत्सव दिवस) वर्ष 1956 में राज्य के गठन का प्रतीक है।

 

यह दक्षिण भारत के कन्नड़ भाषी क्षेत्रों के विलय के परिणामस्वरूप हुआ।

 

भारत की स्वतंत्रता के दौरान दक्षिण भारत पर मैसूर, हैदराबाद के निज़ाम, मद्रास प्रेसीडेंसी और बॉम्बे प्रेसीडेंसी का शासन था।

 

प्रशासन में सुधार के लिये भाषा के आधार पर क्षेत्रों का पुनः वर्गीकरण किया गया।

 

वर्ष 1956 में मैसूरु की सीमाओं को कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को शामिल करने के लिये समायोजित किया गया था।

 

1 नवंबर, 1973 को इसका नाम 'मैसूर' से बदलकर 'कर्नाटक' कर दिया गया।

 

तब से प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को राज्य के गठन का जश्न मनाया जाता है।