खेल समसामयिकी 1(14-July-2023)
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आधिकारिक शुभंकर
(Official mascot of the Asian Athletics Championships 2023)

Posted on July 17th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में थाईलैंड में प्रारंभ हुई वर्ष 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप ने 2023 वर्ष के आयोजन के लिये हिंदू भगवान हनुमान को आधिकारिक शुभंकर के रूप में चुना है।

 

यह आयोजन एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन (वर्ष 1973 में स्थापित) की स्थापना की 50वीं वर्षगाँठ पर किया गया था।

 

25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का लोगो खेल में भाग लेने वाले एथलीटों के कौशल, टीम वर्क, समर्पण, खेल भावना और प्रदर्शन को दर्शाता है।

 

इस कार्यक्रम में भारत सहित एशिया के कुल नौ देश (जापान, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, चीन; इंडोनेशिया, कोरिया गणराज्य, मलेशिया और फिलीपींस) भागीदार हैं।