खेल समसामयिकी 1(30-Jan-2023)
खेलो इंडिया युवा खेल 2022
(Khelo India Youth Games 2022)

Posted on January 30th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

‘खेलो इंडिया युवा खेल 2022’ के पाँचवें संस्‍करण का शुभारंभ 30 जनवरी को मध्‍य प्रदेश में भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में किया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारी की गई है।

 

तात्या टोपे नगर स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर लगभग 100 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है, जहाँ मध्य प्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है।

 

इसमें नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम-बेटका, महाकाल महालोक, साँची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट एवं ग्वालियर फोर्ट बनाया गया है।

 

इसके अतिरिक्त अभिलिप्सा पांडा द्वारा 'हर हर शंभु' और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा जी-20 के "वसुधैव कुटुम्बकम" पर शानदार डांस प्रस्तुति होगी।

 

इन खेलों की 27 खेल स्पर्द्धाओं में ढाई सौ से अधिक स्वर्ण पदको के लिये खिलाड़ी पर्तिस्पर्द्धा का हिस्सा होंगे।

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मेज़बान मध्य प्रदेश के 470 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।