दिवस विशेष समसामयिकी 1(30-Jan-2023)
शहीद दिवस
(Shaheed Diwas)

Posted on January 30th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

30 जनवरी, 2023 को भारत उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये शहीद दिवस के रूप में मनाता है, जिन्होंने देश के लिये बलिदान दिया।

 

इस दिन को देश के 'बापू', महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में भी चिह्नित किया गया है।

 

भारत में शहीद दिवस या सर्वोदय दिवस वर्ष में कई बार मनाया जाता है।

 

शहीद दिवस :

 

भारत को वर्ष 1947 में स्वतंत्रता हासिल हुई, लेकिन 30 जनवरी, 1948 के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

इसके बाद से भारत में इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

 

इस दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को याद किया जाता है।

 

महात्मा गांधी आज दुनियाभर में अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं।

 

उनका जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को ब्रिटिश भारत की बॉम्बे प्रेसीडेंसी के पोरबंदर में हुआ था।

 

उन्हें अनाधिकारिक रूप से “राष्ट्रपिता” भी कहा जाता है।

 

उन्होंने लन्दन में कानून की पढाई की थी, तत्पश्चात् वे भारत लौटे, बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में एक भारतीय फर्म में कार्य किया।

 

गांधीजी वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे और वे भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस में शामिल हुए।

 

महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्त्व किया था।

 

महत्त्व : 

 

शहीद दिवस का महत्त्व इस तथ्य में निहित है कि महात्मा गांधी ने अहिंसक दृष्टिकोण के माध्यम से ब्रिटिश शासन के खिलाफ प्रमुख आंदोलनों का नेतृत्त्व किया।

 

उनका दर्शन अहिंसा, सत्य के लिये लड़ाई (सत्याग्रह), राजनीतिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता (स्वराज) के सिद्धांतों पर आधारित था तथा उनके सिद्धांतों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया।