राज्य समसामयिकी 1 (22-November-2021)
फिनटेक गवर्निंग काउंसिल
(Fintech Governing Council)

Posted on November 22nd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

वैश्विक फिनटेक हब बनने के प्रयास में तमिलनाडु सरकार ने उद्योग मंत्री ‘थंगम थेनारासू’ की अध्यक्षता में एक ‘फिनटेक गवर्निंग काउंसिल’ का गठन किया है।

 

इस परिषद में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ नौकरशाह भी शामिल होंगे।

 

फिनटेक- ‘फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी’ का संक्षिप्त रूप है। वित्तीय कार्यों में प्रौद्योगिकी के उपयोग को ‘फिनटेक’ कहा जा सकता है।

 

फिनटेक शब्द का प्रयोग उन नई तकनीकों के संदर्भ में किया जाता है,  जिनके माध्यम से वित्तीय सेवाओं का प्रयोग, इसमें सुधार और स्वायत्तता लाने का प्रयास किया जाता है।

 

डिजिटल पेमेंट, डिजिटल ऋण, बैंक टेक, इंश्योर टेक और क्रिप्टोकरेंसी आदि फिनटेक के कुछ प्रमुख घटक हैं।

 

फिनटेक एक ऐसा उभरता हुआ क्षेत्र है जिसे तमिलनाडु सरकार द्वारा दृढ़ता से बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

तमिलनाडु सरकार ने पहले ही चेन्नई को एक ‘फिनटेक’ शहर के रूप में स्थापित करने हेतु 165 करोड़ रुपए के निवेश की योजना बनाई है। 

 

फिनटेक :

 

फिनटेक (FinTech) Financial Technology का संक्षिप्त रूप है। वित्तीय कार्यों में प्रौद्योगिकी के उपयोग को फिनटेक कहा जा सकता है।

 

दूसरे शब्दों में यह पारंपरिक वित्तीय सेवाओं और विभिन्न कंपनियों तथा व्यापार में वित्तीय पहलुओं के प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का कार्यान्वयन है।

 

बैंक में पहले किसी विवरण को रजिस्टर पर लिखा जाता था जिसमें काफी समय भी लगता था। वर्तमान में अब बैंकिंग प्रणाली में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से कोर बैंकिंग सिस्टम प्रचलन में आ गया है और इससे बैंकिंग प्रणाली आसान हो गई है। इस प्रकार की वित्तीय प्रौद्योगिकी को फिनटेक कहा जाता है।

 

बैंकों द्वारा फिनटेक के माध्यम से मोबाइल वॉलेट सर्विस तथा UPI और भीम एप लॉन्च करके बैंकिंग प्रणाली को आसान बनाया जा रहा है।

 

फिनटेक बैंकों के लिये भुगतान, नकद हस्तांतरण जैसी सेवाओं में काफी मददगार साबित हो रहा है, साथ ही यह देश के दूरदराज़ के इलाकों तक बैंकिंग सेवाएँ भी उपलब्ध करा रही है।

 

देश में आज पेटीएम, मोबीक्विक और फ्रीचार्ज जैसी कंपनियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं तथा बैंकों के साथ समन्वय से छोटी कंपनियों को भी अपने नए आइडिया पर काम करने का मौका मिल रहा है।

 

सरकार द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को कैशलेस बनाने का प्रयास किया जा रहा है। फिनटेक कैशलेस अर्थव्यवस्था के प्रयासों में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेगी।