राष्ट्रीय समसामियिकी 3 (8-Feb-2019)
प्रोजेक्ट साइज़ इंडिया
(Project Size India)
Posted on February 8th, 2019 | Create PDF File
संदर्भ-
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में प्रोजेक्ट साइज़ इंडिया की शुरुआत की। देश के इतिहास में यह अपनी तरह की पहली परियोजना है।
उद्देश्य-
इंडिया साइज़ प्रोजेक्ट का उद्देश्य अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में उपलब्ध मानकीकृत आकारों की तर्ज पर रेडी-टू-वियर गारमेंट्स उद्योग के लिये मानकीकृत भारतीय साइज़ तैयार करना है।
लाभ-
प्रोजेक्ट इंडिया साइज़ परियोजना से निर्माताओं, उपभोक्ताओं को लाभ होगा और इससे जो डेटा जेनरेट होगा उससे इस क्षेत्र की क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।