अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 2 (22-Apr-2021)
चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी का निधन
(Chad President Idris Debbie dies)

Posted on April 22nd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी देश के उत्तरी इलाके में विद्रोहियों के साथ हुए संघर्ष में मारे गए हैं।

 

वे 'FACT'  (फ्रंट फॉर चेंज एंड कॉनकॉर्ड इन चाड) समूह से संबंधित विद्रोहियों से जूझ रहे थे।

 

 

राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजेता घोषित किये जाने के कुछ ही दिन बाद उनकी मृत्यु की खबर आई, यह उनका छठा कार्यकाल था।

 

वह वर्ष 1990 से तख्तापलट के बाद सत्ता पर काबिज हुए तब से वह चाड के राष्ट्रपति थे।

 

इदरिस डेबी समर्थित विद्रोही ताकतों ने तत्कालीन राष्ट्रपति हिसने हेबर को सत्ता से वंचित कर दिया, जिन्हें बाद में सेनेगल में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण में मानवाधिकारों के हनन का दोषी ठहराया गया था।

 

डेबी को अफ्रीका में इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में प्रमुख फ्राँसीसी सहयोग प्राप्त था,  फ्राँसीसी सैन्य ऑपरेशन की मेजबानी और उत्तरी माली में शांति के प्रयास में फ्राँस सैनिकों की आपूर्ति करता था।

 

FACT समूह:

‘फ्रंट फॉर चेंज एंड कॉनकॉर्ड इन चाड’ (FACT) चाड के उत्तर में एक राजनीतिक और सैन्य संगठन है, जिसका लक्ष्य चाड सरकार को उखाड़ फेंकना है।

 

 

यह उत्तर-मध्य अफ्रीका में स्थित स्थलरुद्ध राज्य है। इसका नाम चाड झील के नाम पर रखा गया है। यह अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी झील है (विक्टोरिया झील के बाद) और इसका बेसिन नाइजीरिया, नाइजर, चाड और कैमरून के कुछ हिस्सों में विस्तृत है।

 

सहारा रेगिस्तान इस देश के लगभग एक-तिहाई हिस्से को कवर करता है। इसके दक्षिण में जंगली सवाना और वुडलैंड्स का विस्तार है। चाड साहेल क्षेत्र का भी हिस्सा है। साहेल पश्चिमी और उत्तर-मध्य अफ्रीका का एक अर्द्ध-विस्तृत क्षेत्र है, जो सेनेगल पूर्व से सूडान तक फैला हुआ है।

 

यह उत्तर में शुष्क सहारा (रेगिस्तान) और दक्षिण में आर्द्र सवाना के बीच स्थित एक संक्रमणकालीन क्षेत्र है। चाड वर्ष 2003 में एक तेल-उत्पादक राष्ट्र बन गया, जब इसके तेल क्षेत्रों को अटलांटिक तट पर टर्मिनलों से जोड़ा गया।