अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (22-Apr-2021)
संयुक्त राष्ट्र के तीन प्रमुख निकायों में भारत का चुनाव
(Selection of India to the three major bodies of the United Nations)

Posted on April 22nd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

भारत को ‘संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद’ (ECOSOC) के तीन प्रमुख निकायों के लिये चुना गया है। इन निकायों में ‘कमीशन ऑन क्राइम प्रिवेंशन एंड क्रिमिनल जस्टिस’ (CCPCJ), ‘यूएन वीमेन' का कार्यकारी बोर्ड और ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ (WFP) का कार्यकारी बोर्ड शामिल हैं।

 

वियना स्थित ‘कमीशन ऑन क्राइम प्रिवेंशन एंड क्रिमिनल जस्टिस’ अपराध रोकथाम और आपराधिक न्याय के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख नीति-निर्माण निकाय के रूप में कार्य करता है।

 

CCPCJ में कुल 40 सदस्य देश हैं, जिन्हें ECOSOC द्वारा चुना जाता है। वहीं ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ संयुक्त राष्ट्र की खाद्य-सहायता शाखा है,  जो वैश्विक स्तर पर भुखमरी की समस्या से लड़ने और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करता है।

 

विश्व खाद्य कार्यक्रम का कार्यकारी बोर्ड उसका सर्वोच्च शासी निकाय है।

 

यह बोर्ड WFP की गतिविधियों को अंतर-सरकारी समर्थन, नीति निर्देशन और पर्यवेक्षण प्रदान करता है, इसमें कुल 36 देश शामिल हैं।

 

इसके अतिरिक्त वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा गठित ‘यूएन वीमेन' मुख्य तौर पर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करता है।

 

‘यूएन वीमेन' के कार्यकारी बोर्ड में कुल 41 देश शामिल होते हैं, जिन्हें क्षेत्रीय आधार पर चुना जाता है।