खेल समसामयिकी 1(1-November-2023)
बैलन डी'ओर 2023
(Ballon d'or 2023)

Posted on November 2nd, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

लियोनेल मेस्सी ने अपना आठवाँ बैलन डी'ओर खिताब हासिल किया, जो फुटबॉल इतिहास में एक रिकॉर्ड है और एताना बोनमती ने स्पेन की महिला विश्व कप व बार्सिलोना की सफलता में उनके असाधारण योगदान के लिये बैलन डी'ओर फेमिनिन पुरस्कार जीता है।

 

बैलन डी'ओर 1956 से फ्राँसीसी समाचार पत्रिका फ्राँस फुटबॉल द्वारा प्रस्तुत, वार्षिक रूप से दिया जाने वाला पुरस्कार है।

 

बैलन डी'ओर पुरस्कार पिछले सीज़न से खिलाड़ी के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर आधारित होते हैं।

 

यह पिछले मानदंडों में एक बदलाव है, जो कैलेंडर वर्ष के दौरान खिलाड़ी के प्रदर्शन पर आधारित थे।

 

इस पुरस्कार का वर्ष 2010 से वर्ष 2015 तक फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर के साथ अस्थायी रूप से विलय कर दिया गया था और इसे फीफा बैलोन डी'ओर के रूप में जाना जाता है।

 

हालाँकि वर्ष 2016 में यह साझेदारी समाप्त हो गई।