दिवस विशेष समसामयिकी 1(22-Sept-2022)
वर्ल्ड राइनो डे 2022
(World Rhino Day 2022)

Posted on September 22nd, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

22 सितंबर को राइनो की देखरेख, सुरक्षा और संरक्षण में जागरूकता फैलाने के लिये वर्ल्ड राइनो डे (World Rhino Day) मनाया जाता है।

 

राइनो स्तनपायी और शाकाहारी प्राणी है।

 

विश्व में राइनो की पाँच प्रजातियाँ (ब्लैक राइनो, व्हाइट राइनो, एक-सींग वाले राइनो, सुमात्रा राइनो और जावा राइनो) पाई जाती हैं, जिनमें से दो अफ्रीका में तथा तीन दक्षिण एशिया के देशों में मिलती हैं।

 

एशियाई राइनो में इंडियन राइनो आकार में सबसे बड़ा होता है।

 

भारतीय राइनो पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत से लेकर नेपाल, भूटान, भारत और म्याँमार तक पाया जाता था लेकिन वर्तमान में यह भारत के असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्या्न में पाये जाते हैं।

 

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के दुधवा राष्ट्रीय उद्या्न में भी कुछ राइनो पाए जाते हैं।

 

भारत में राइनो वर्ष 1850 तक बंगाल और उत्तर प्रदेश के तराई इलाके में भी में पाए जाते थे।

 

विदित हो कि सर्वप्रथम वर्ष 2010 में विश्व वन्यजीव कोष-अफ्रीका ने 22 सितंबर को वर्ल्ड राइनो डे मनाने की शुरुआत की थी।

 

भारत में राइनो के संरक्षण तथा प्रजनन को बढ़ावा देने के लिये बिहार की राजधानी पटना में केंद्र सरकार के सहयोग से भारत का पहला राष्ट्रीय राइनो प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र बनाया गया है।