अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (3-June-2021)
‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ प्रमुख
('United Nations General Assembly' chief)

Posted on June 3rd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

भारत ने ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ (United Nations General Assembly- UNGA) के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के समर्थन में मतदान करने का फैसला किया है।

 

इस बार ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ (UNGA) का प्रमुख, एशिया-प्रशांत समूह से चुना जाएगा।

 

संयुक्त राष्ट्र का ‘एशिया-प्रशांत समूह’

 

संयुक्त राष्ट्र के ‘एशिया-प्रशांत समूह’ (Asia- Pacific group of the UN) में 53 सदस्य राष्ट्र शामिल हैं, और यह सदस्य राष्ट्रों की संख्या के हिसाब से अफ्रीकी समूह के बाद, दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्रीय समूह है।

 

इसके भू-क्षेत्र में, कुछ देशों को छोड़कर, एशिया और ओशिनिया महाद्वीपों के अधिकांश देश आते हैं।

 

‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ (UNGA) :

 

महासभा (General Assembly), संयुक्त राष्ट्र का मुख्य विचार-विमर्शक, नीति निर्धारक और प्रतिनिधि अंग है।

 

महासभा में, संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधि होते हैं, और इस प्रकार, यह सार्वभौमिक प्रतिनिधित्व वाली संयुक्त राष्ट्र की एकमात्र संस्था है।

 

महासभा के द्वारा इसके अध्यक्ष का, एक वर्ष के कार्यकाल के लिए प्रतिवर्ष चुनाव किया जाता है।

 

‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के अध्यक्ष पद हेतु, प्रतिवर्ष पांच भौगोलिक समूहों के बीच से चुनाव किया जाता है:

अफ्रीकी समूह,

एशिया-प्रशांत,

पूर्वी यूरोपीय देशों का समूह,

लैटिन अमेरिकी और कैरिबियन देश, और

पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देश।

 

‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ में निर्णय :

 

महासभा में महत्त्वपूर्ण प्रश्नों पर निर्णय लेने जैसे कि शांति एवं सुरक्षा, नए सदस्यों के प्रवेश तथा बजटीय मामलों के लिये दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।

 

अन्य प्रश्नों पर निर्णय साधारण बहुमत से लिया जाता है।

 

‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद’ की भांति, ‘महासभा’ के पास कोई बाध्यकारी वोट या वीटो शक्तियां नहीं होती हैं।

 

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार, महासभा:

 

संयुक्त राष्ट्र के बजट पर विचार और अनुमोदन करेगी और सदस्य देशों का वित्तीय आकलन निर्धारित करेगी।

 

सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्यों और अन्य संयुक्त राष्ट्र परिषदों और अंगों के सदस्यों का चुनाव करेगी और सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासचिव की नियुक्ति करेगी।

 

निरस्त्रीकरण सहित अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सहयोग के सामान्य सिद्धांतों पर विचार करेगी और इसके लिए सिफारिशें करेगी।

 

सुरक्षा परिषद द्वारा वर्तमान में किसी विवाद या स्थिति पर की जा रही चर्चा को छोड़कर, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न पर चर्चा करेगी, उस पर सिफारिशें करेगी।