कला एवं संस्कृति समसामियिकी 1 (2-Apr-2019)
ओडिशा का ठकुरानी जात्रा महोत्सव (Thakurani Jatra Festival of Odisha)

Posted on April 2nd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

ओडिशा के बेरहामपुर में द्विवार्षिक ठकुरानी जात्रा उत्सव के जश्न की शुरुआत हो गई है।

 


इस त्योहार के दौरान देवी बुद्धी ठकुरानी को ठकुरानी मंदिर स्ट्रीट के मुख्य मंदिर से देसी बेहरा स्ट्रीट में उनके अस्थायी निवास स्थान पर ले जाया जाता है, जहाँ वह उत्सव समाप्त होने तक रहती हैं।

 


पहली ठकुरानी यात्रा का आयोजन अप्रैल 1779 में किया गया था। यह त्योहार 32 दिनों तक चलता है।

 


देवी बुद्धी ठकुरानी को डेरा समुदाय (जिसने बेरहामपुर को रेशम शहर के रूप में प्रसिद्धि दिलाई) के नेता देसीबेहरा के परिवार का एक सदस्य माना जाता है।