अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (2-Apr-2019)
जापान का ‘रीवा’ (Japan's 'Reiwa')

Posted on April 2nd, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में जापान ने अपने नए शाही युग की घोषणा की है जिसे रीवा कहा जा रहा है।

 

युवराज नारुहितो के राजगद्दी संभालते ही (1 मई, 2019 को) जापान में इस नए शाही युग की शुरुआत होगी।

 


ध्यातव्य है कि जापान के वर्तमान सम्राट अकिहितो 30 अप्रैल को अपनी राजगद्दी स्वेच्छा से छोड़ रहे हैं।

 


‘रीवा’ युग की शुरुआत के साथ ही 1989 में शुरू हुए हीसेई युग (Heisei Era) का अंत हो जाएगा।

 


जापान में ग्रेगरी कैलेंडर के साथ ही स्वदेशी गेंगो कैलेंडर का प्रयोग भी बड़े पैमाने पर किया जाता है।

 


जापान में नए राजा के सत्तासीन होने पर नए शाही युग की शुरुआत की परंपरा रही है।

 


जापान के वर्तमान संवैधानिक प्रावधानों के तहत, सम्राट ‘राज्य और अपने लोगों की एकता का प्रतीक’ है।

 


सम्राट के पास कोई वास्तविक राजनीतिक शक्ति नहीं होती है लेकिन उन्हें राज्य के प्रमुख और संवैधानिक सम्राट के रूप में माना जाता है।