व्यक्ति विशेष समसामियिकी 2 (12-Jan-2021)
सुबोध कुमार जायसवाल
(Subodh Kumar Jaiswal)

Posted on January 12th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

  • महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने हाल ही में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के नए प्रमुख के रूप में पदभार संभाला है।
  • 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 28वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है।
  • महाराष्ट्र पुलिस का नेतृत्त्व करने के अलावा सुबोध कुमार जायसवाल स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) तथा अनुसंधान और विश्लेषण विंग (R&AW) के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) संसद के अधिनियम द्वारा वर्ष 1969 में स्थापित एक सशस्त्र सेना है।
  • यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है।
  • CISF देश भर में स्थित औद्योगिक इकाइयों, सरकारी अवसंरचना परियोजनाओं और सुविधाओं तथा प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवच प्रदान करता है।
  • परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, खदानों, तेल क्षेत्रों और रिफाइनरियों, मेट्रो रेल, प्रमुख बंदरगाहों आदि जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा का दायित्व CISF पर ही है।
  • आँकड़ों की मानें तो वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कुल 1.62 लाख सैन्यकर्मी कार्यरत हैं और सशस्त्र बल के तहत वर्तमान में 12 रिज़र्व बटालियन शामिल हैं।
  • CISF समर्पित फायर विंग वाला एकमात्र सशस्त्र बल है।