अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(28-Jan-2023)
पहला 'वीर गार्जियन अभ्यास
(First 'Veer Guardian' exercise)

Posted on January 29th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास 'वीर गार्जियन 2023' का उद्घाटन संस्करण जापान में संपन्न हुआ।

 

यह भारत और जापान का पहला द्विपक्षीय हवाई अभ्यास है।

 

IAF दल ने Su-30 MKI विमान के साथ एक IL-78 फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और दो C-17 ग्लोबमास्टर स्ट्रेटेजिक एयरलिफ्ट ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ अभ्यास में भाग लिया। 

 

भारत द्वारा जापान के साथ किये जाने वाले अन्य अभ्यासों में धर्म गार्जियन (सैन्य), JIMEX (नौसेना), शिन्यू मैत्री (वायु सेना) और मालाबार (ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के साथ) शामिल हैं।

 

ऐसा पहली बार था जब एक IAF महिला लड़ाकू पायलट विदेशी भूमि में हवाई युद्ध अभ्यास के लिये भारतीय दल का हिस्सा बनी।

 

अभ्यास धर्म गार्जियन :

 

अभ्यास धर्म गार्जियन भारत एवं जापान के बीच एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो 2018 से भारत में आयोजित किया जा रहा है।

 

इस अभ्यास के दायरे में जंगल और अर्द्ध शहरी/शहरी क्षेत्रों में संचालित प्लाटून स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण शामिल है।

 

संयुक्त अभ्यास कार्यक्रम में हाउस इंटरवेंशन ड्रिल, अर्ध शहरी क्षेत्रों में आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी, प्राथमिक चिकित्सा, निहत्थे मुकाबला और क्लोज क्वार्टर कॉम्बैट फायरिंग शामिल हैं, जहाँ दोनों पक्ष संयुक्त रूप से संभावित खतरों को निःसफल करने के लिये अच्छी तरह से विकसित सामरिक अभ्यासों की एक शृंखला को प्रशिक्षित, योजना और निष्पादित करेंगे।

 

वैश्विक आतंकवाद से लड़ने के लिये सामरिक कौशल, बलों के बीच अंतर-संचालन एवं सेनाओं के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है।