अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(30-June-2022)
रिम ऑफ द पैसिफिक (RIMPAC) एक्सरसाइज़ 2022
(Rim of the Pacific (RIMPAC) Exercise 2022)

Posted on June 30th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

RIMPAC-22 एक्सरसाइज़ 29 जून से 4 अगस्त तक हवाई द्वीप और दक्षिणी कैलिफोर्निया में तथा उसके पास के क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

 

बहुआयामी अभ्यास के वर्तमान संस्करण में 27 देश भाग ले रहे हैं।

 

RIMPAC-22 :

 

बहुआयामी अभ्यास के वर्तमान संस्करण में 27 देश भाग ले रहे हैं।

 

इसका उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर्संचालनीयता और विश्वास को कायम करना है।

 

वर्ष 2022 के लिये थीम :

 

RIMPAC 2022 की थीम- 'सक्षम, अनुकूलन, भागीदार' (Capable, Adaptive, Partners) है।

 

भारत की भागीदारी :

 

वर्ष 2014 में भारत ने पहली बार RIMPAC में भाग लिया जब स्वदेश निर्मित शिवालिक श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट INS सह्याद्री ने अभ्यास में भाग लिया था।

 

आईएनएस सह्याद्री ने पुनः वर्ष 2018 के संस्करण में देश का प्रतिनिधित्व किया।

 

आईएनएस सह्याद्री ने फिर से आयोजन के 2018 संस्करण में देश का प्रतिनिधित्व किया।

 

इसी बीच 2016 में INS सतपुड़ा समुद्री अभ्यास में शामिल हुआ। 2014 से पहले वारगेम्स में भारतीय नौसेना की उपस्थिति केवल 2006, 2010 और 2012 के संस्करणों के लिये एक पर्यवेक्षक के रूप में थी।

 

वर्तमान संस्करण में भारतीय नौसेना का INS सतपुड़ा और एक P8I समुद्री गश्ती विमान अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

 

P8I समुद्री गश्ती पोत :

 

P-8I भारतीय नौसेना के लिये बोइंग द्वारा निर्मित एक लंबी दूरी की बहु-मिशन समुद्री गश्ती पोत है।

 

इसे भारत के समुद्र तट और क्षेत्रीय जल की रक्षा हेतु डिज़ाइन किया गया था। यह पनडुब्बी-रोधी युद्ध (ASW), सतह-रोधी युद्ध (AsuW), खुफिया, समुद्री गश्ती और निगरानी व सैनिक परीक्षण का संचालन कर सकता है।

 

आईएनएस सतपुड़ा :

 

आईएनएस सतपुड़ा एक स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित 6000 टन निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है जो हवा, सतह और पानी के नीचे विरोधी को तलाशने और नष्ट करने में सक्षम है।

 

विशाखापत्तनम में स्थित पूर्वी बेड़े की एक फ्रंटलाइन इकाई, आईएनएस सतपुड़ा वर्तमान में भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में विस्तारित परिचालन तैनाती पर है।