राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (7-June-2021)
परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स
(Performance Grading Index)

Posted on June 7th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में, शिक्षा मंत्रालय द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ‘प्रदर्शन श्रेणी सूचकांक’ अर्थात ‘परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स’ (Performance Grading Index- PGI) 2019-20 जारी किया गया है।

 

‘परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स’ (PGI), सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘स्कूली शिक्षा’ के संबंध में 70 संकेतकों के आधार पर उनके प्रदर्शन को ‘ग्रेड’ देने का एक उपकरण है।

 

पीजीआई पहली बार 2019 में 2017-18 के संदर्भ में प्रकाशित किया गया था।

 

सूचकांक में संकेतकों को 2 श्रेणियों में बांटा गया है – परिणाम और प्रशासन, तथा प्रबंधन। पहली श्रेणी में चार क्षेत्रों (डोमेन) में तथा दूसरी श्रेणी में एक क्षेत्र को शामिल किया गया है ।

 

उद्देश्य: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए शिक्षकों की ऑनलाइन भर्ती और स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों की इलेक्ट्रॉनिक उपस्थिति जैसी सर्वोत्तम पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।

 

महत्व: ग्रेडिंग प्रणाली, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी कमियों की पहचान करने और उन्हें दूर करने हेतु उपयुक्त हस्तक्षेपों को डिजाइन करने में सहायता करती है।

 

पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल को 2019-20 के लिए उच्चतम ग्रेड (ए++) प्राप्त हुआ है।

 

दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली को ‘ए प्लस’ श्रेणी में स्थान दिया गया हैं।

 

पंजाब के लिए ‘प्रशासन और प्रबंधन’ श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए हैं।

 

अवसंरचना और सुविधाओं की श्रेणी में बिहार और मेघालय को सबसे कम अंक मिले हैं।