खेल समसामयिकी 1(6-November-2023)
नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार 2023 हेतु नामांकित किया गया
(Neeraj Chopra nominated for World Athlete of the Year Award 2023)

Posted on November 7th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

ओलंपिक और विश्व चैंपियन, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा दिये जाने वाले पुरुष वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार 2023 हेतु 11 नामांकित व्यक्तियों में शामिल हैं।

 

चयन प्रक्रिया में त्रि-स्तरीय मतदान प्रणाली को अपनाया गया है, जिसमें विश्व एथलेटिक्स परिषद, वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमली और जनता के वोट शामिल हैं।

 

जबकि परिषद के वोट का 50% महत्त्व होता है, शेष 50% वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमली और जनता के वोटों के बीच समान रूप से विभाजित होता है।

 

नीरज चोपड़ा :

 

22 मई, 2023 को वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी पुरुष भाला फेंक रैंकिंग (javelin throw rankings) में हरियाणा के पानीपत ज़िले के नीरज चोपड़ा विश्व के नंबर वन खिलाड़ी बने। नीरज यह रैंकिंग प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। 

 

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 1416 अंकों के साथ विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं।

 

गौरतलब है कि 5 मई, 2023 को नीरज चोपड़ा ने 88.67 मीटर भाला फेंककर दोहा डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया। इसी से वह नंबर वन जेवलिन थ्रोअर बने हैं। 

 

 

सितंबर 2022 में, नीरज ने ज्यूरिख में डायमंड लीग 2022 का फाइनल जीता, जिससे वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।