राष्ट्रीय समसामयिकी 1(6-November-2023)
भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ लाइनर को हरी झंडी
(India's first international cruise liner gets green signal)

Posted on November 7th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में केंद्रीय बंदरगाह, जहाज़रानी और जलमार्ग मंत्री ने मुंबई से भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ लाइनर, जहाज़ कोस्टा सेरेना की पहली समुद्री यात्रा को झंडी दिखाई।

 

यह पहल "देखो अपना देश" अभियान के अनुरूप है, जो पर्यटन को बढ़ावा देने की सरकार की अवधारणा पर बल देती है।

 

क्रूज़ और लाइटहाउस पर्यटन का विकास सागरमाला परियोजना का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में प्रमुख क्रूज़ हब के रूप में स्थापित करना है।

 

इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत में क्रूज़ यात्रियों की वार्षिक संख्या को मौजूदा 4.72 लाख से बढ़ाकर 18 लाख तक करना है।

 

भारत की योजना वर्ष 2047 तक 25 परिचालन क्रूज़ टर्मिनल बनाना है, जिसकी अनुमानित वार्षिक यात्री क्षमता 50 लाख होगी।