दिवस विशेष समसामयिकी 1(28-Nov-2022)
राष्ट्रीय कैडेट कोर स्थापना दिवस
(National Cadet Corps Foundation Day)

Posted on November 29th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

राष्ट्रीय कैडेट कोर :

 

राष्ट्रीय कैडेट कोर/राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स (National Cadet Corps- NCC) 27 नवंबर, 2022 को अपना 74वाँ स्थापना दिवस मना रहा है।

 

यह दुनिया का सबसे बड़ा गणवेशधारी युवा संगठन है।

 

NCC दिवस पर कैडेट ने 27 नवंबर को समूचे देश में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास के कार्यक्रमों में भाग लिया।

 

NCC युवाओं को उनके विकास के लिये विभिन्न प्रकार के अवसर प्रदान करता है।

 

इस संगठन के अनेक कैडेट्स ने खेल और साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

 

NCC ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में भी पिछले चार दशक में कैडेट्स को मंच प्रदान किया है।

 

NCC का गठन वर्ष 1948 (एच.एन. कुंजरु समिति-1946 की सिफारिश पर) में किया गया था और इसकी जड़ें ब्रिटिश युग में गठित युवा संस्थाओं, जैसे-यूनिवर्सिटी कॉर्प्स या यूनिवर्सिटी ऑफिसर ट्रेनिंग कॉर्प्स (University Corps or University Officer Training Corps) में हैं। जिसे भारतीय सेना में कर्मियों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से भारतीय रक्षा अधिनियम, 1917 के तहत निर्मित किया गया था।

 

बाद में वर्ष 1949 में NCC का विस्तार गर्ल्स डिवीज़न को शामिल करने हेतु किया गया ताकि देश की रक्षा के लिये इच्छुक महिलाओं को समान अवसर प्रदान किया जा सके।