राष्ट्रीय समसामयिकी 1(26-Nov-2022)
संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कारों की घोषणा
(Sangeet Natak Akademi Awards announced)

Posted on November 26th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

 

संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक-कला, कठपुतली एवं प्रदर्शन कला क्षेत्र से कुल 128 कलाकारों का चयन किया गया है।

 

अकादमी की महापरिषद ने सर्वसम्मति से दस प्रतिष्ठित कलाकारों को अकादमी फेलो के रूप में चुना है।

 

अकादमी फेलो सम्मान में ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के साथ तीन लाख रुपए की नकद राशि. जबकि संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार के लिये एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

 

संगीत नाटक अकादमी ने प्रदर्शन कला के 86 कलाकारों को इस पुरस्कार के लिये चुना है।

 

इनमें 75 साल से अधिक उम्र के वे कलाकार भी शामिल हैं जिन्हें अब तक कोई राष्ट्रीय सम्मान नहीं मिला है।

 

ये पुरस्‍कार आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदान किये जा रहे हैं।

 

अकादमी ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिये हिंदुस्‍तानी और कर्नाटक शैली से बाँसुरी, सितार और मृदंगम वादन तथा गायन क्षेत्र से 102 कलाकारों का चयन किया है।

 

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/थिएटर, कठपुतली तथा प्रदर्शन कला आदि में समग्र योगदान/छात्रवृत्ति के क्षेत्र के कलाकारों को पुरस्कार दिये जाते हैं।

 

अकादमी पुरस्कार में ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के साथ एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार शामिल है।

 

संगीत नाटक अकादमी संगीत, नृत्य और नाटक के लिये भारत की राष्ट्रीय अकादमी है।

 

वर्ष 1952 में (तत्कालीन) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के एक प्रस्ताव द्वारा डॉ. पी.वी. राजमन्नार को इसके पहले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

 

यह वर्तमान में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार का एक स्वायत्त निकाय है और इसकी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिये सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित है।

 

अकादमी प्रदर्शन कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थानों तथा परियोजनाओं की स्थापना व देखभाल करती है।