राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (14-Feb-2019)
प्रमोद चन्द्र सीबीडीटी के नये प्रमुख
(Pramod Chandra appointed as new head of CBDT)

Posted on February 14th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

वरिष्ठ नौकरशाह प्रमोद चन्द्र मोदी को बृहस्पतिवार को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई।

 

भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1982 बैच के अधिकारी प्रमोद चन्द्र को सुशील चन्द्र के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

 

सुशील चन्द्र को बृहस्पतिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रमोद इस समय सीबीडीटी के सदस्य है।

 

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी)-

 

कार्य और संगठन-


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत एक सांविधिक प्राधिकरण के तौर पर कार्यरत है। अपने पदेन सामर्थ्य में अधिकारी मंत्रालय के प्रभाग के तौर पर भी कार्य करते हैं जो प्रत्यक्ष कर के उदग्रहण तथा संग्रहण से संबंधित मामलों से व्यवहार करते हैं।

 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि-


विभाग के शीर्ष निकाय के तौर पर केंद्रीय राजस्व बोर्ड,केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1924 के परिणाम स्वरूप अस्तित्व में आया। प्रारंभिक तौर पर बोर्ड को दोनों प्रकार के प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष करों का उत्तरदायित्व सौंपा गया था। बहरहाल, जब कर का प्रबंधन एक बोर्ड के लिए संभालना चुनौतीपूर्ण सिद्ध हुआ तब बोर्ड को प्रभावी तिथि 1.1.1964 को दो भागों में विभक्त कर दिया गया जिसे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड तथा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड का नाम दिया गया। यह द्विभाजन केद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 की धारा 3 के अंतर्गत दो बोर्डों के संविधान के अनुसार प्रस्तुत किया गया।