विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी समसामयिकी 1(19-Sept-2022)
इंस्पायर पुरस्कार 2022
(Inspire Rewards 2022)

Posted on September 19th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में इंस्पायर पुरस्कार- मिलियन माइंड्स ऑगमेंटिंग नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज के तहत 9वीं ‘राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता’ (NLEPC) शुरू हुई है।

 

इंस्पायर (Innovation in Science Pursuit for Inspired Research-INSPIRE) पुरस्कार:

 

विषय :

 

इसे 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के साथ जोड़ा गया है और इसे DST (विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग) द्वारा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन- इंडिया (NIF), DST के एक स्वायत्त निकाय के साथ निष्पादित किया जा रहा है।

 

इस योजना के तहत देश भर के सभी सरकारी या निजी स्कूलों से छात्रों को आमंत्रित किया जाता है, भले ही उनका शैक्षिक बोर्ड (राष्ट्रीय और राज्य) कोई भी हों।

 

प्रत्येक को 10,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे योजना के लिये प्रस्तुत किये गए विचारों के अनुरूप प्रोटोटाइप विकसित कर सकें।

 

अगले चरण के रूप में उन्होंने संबंधित ज़िला स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (DLEPC) और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (SLEPC) में प्रतिस्पर्द्धा की और अब राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (NLEPC) में अपनी जगह बनाई है।

 

लक्ष्य :

 

छात्रों को भविष्य के नवप्रवर्तक और महत्त्वपूर्ण विचारक बनने के लिये प्रेरित करना।

 

उद्देश्य :

 

विद्यालयी छात्रों में रचनात्मकता और नवोन्मेषी सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये विज्ञान एवं सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित दस लाख मूल विचारों/नवाचारों को लक्षित करना।

 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक ज़रूरतों को पूरा करना तथा छात्रों को संवेदनशील एवं ज़िम्मेदार नागरिक, भविष्य के नवाचारी बनने के लिये पोषित करना।

 

इंस्पायर पुरस्कार, 2022 :

 

60 स्टार्टअप्स को इंस्पायर पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही 53,021 छात्रों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई।

 

इस योजना ने देश के 702 ज़िलों (96%) के विचारों और नवाचारों का प्रतिनिधित्व करके समावेशिता के एक अद्वितीय स्तर को छुआ, जिसमें 124 आकांक्षी ज़िलों में से 123, लड़कियों का 51% प्रतिनिधित्व, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों से 84% भागीदारी शामिल है।

 

देश के 71% स्कूल राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों द्वारा चलाए जा रहे हैं।

 

इंस्पायर (INSPIRE) योजना :

 

इंस्पायर (Innovation in Science Pursuit for Inspired Research-INSPIRE) योजना विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है।

 

इसका उद्देश्य देश की युवा आबादी को विज्ञान की रचनात्मक खोज के बारे में बताना, प्रारंभिक चरण में विज्ञान के अध्ययन के लिये प्रतिभा को आकर्षित करना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रणाली अनुसंधान और विकास को मज़बूत व विस्तारित करने के लिये आवश्यक महत्त्वपूर्ण मानव संसाधन पूल के आधार का निर्माण करना है।

 

भारत सरकार ने वर्ष 2010 से इंस्पायर (INSPIRE) योजना को सफलतापूर्वक लागू किया है।

 

इस योजना में 10-32 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों को शामिल किया गया है और इसके पाँच घटक हैं।

 

इंस्पायर पुरस्कार- मानक (MANAK), इसके घटकों में से एक है।